Deepotsav : मां लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त, ऐसे करे धनलक्ष्मी की पूजा, होगी धनवर्षा

The auspicious time for worshipping Goddess Lakshmi; here is how to perform the Dhanalakshmi puja to invite an abundance of wealth.

श्रद्धा के अनुसार 11, 21, 51, 101 या 108 दीपक भी जलाए जा सकते हैं।

धर्म डेस्क।Deepotsav : रोशनी का त्योहार आज पूरे देश के साथ ही विश्व के कई देशों में हर्षोंल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ खुशियों का माहौल है। घरों और बाजारों को बिजली की लड़ियों से सजाया गया है। मंदिरों, घरों और संस्थानों में शुभ समय पर मां लक्ष्मी की पूजा होगी, इसके बाद पटाखे जलाकर खुशियां मनाई जाएंगी। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, दीपावली के दिन कम से कम पांच दीपक जलाने चाहिए। इस दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार 11, 21, 51, 101 या 108 दीपक भी जलाए जा सकते हैं। माना जाता है कि दीपों की रोशनी से घर में सकारात्मकता आती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

Diwali 2021 Laxmi-Ganesh Puja Muhurat, Vidhi: दिवाली की पूजा में ये 6 चीजें  शामिल करना न भूलें, यहां देखें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व मंत्र -  Diwali 2021 Laxmi Puja

मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा

पंडित हरि शास्त्री के अनुसार मां लक्ष्मी को हमेशा गणेश जी के दाहिने तरफ विराजमान करके पूजा—अर्चना करनी चाहिए। दीपावली पर पूजा के लिए उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि उत्तर दिशा धन और कुबेर देव से संबंधित है। यदि किसी कारणवश इस दिशा में पूजा करना संभव न हो, तो दक्षिण दिशा को छोड़कर घर की किसी अन्य सुविधाजनक दिशा में भी पूजा स्थल बनाया जा सकता है। पूजा करते समय स्वच्छता, श्रद्धा और एकाग्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

दिवाली की शाम को घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थल की अच्छी तरह के साफ-सफाई करें फिर इसके फूलों, रंगोली और दीपों से सजाएं। इसके बाद पूजा की चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें। फिर सबसे पहले पूजा का संकल्प लें और भगवान गणेश को तिलक लगाकर फूल, फूल, दूर्वा और लड्डू अर्पित करें। इसके बाद माता लक्ष्मी को लाल फूल, कमल, फल, खील, खिलौने, बताशे आदि अर्पित करें। पूजन समाग्री अर्पित करने के बाद घी का दीपक जलाएं और धूप सुगंधित करें। फिर विधि-विधान और मंत्रों के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद लक्ष्मी और गणेश की आरती करें, फिर पूजा में भूल के लिए क्षमा प्रार्थना मांगे।

चौकी, लाल या पीला कपड़ा, लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति, कलश, जल, गंगाजल, आम के पत्ते, नारियल, कलावा, देसी घी का मुख्य दीपक, सरसों या तिल के तेल का दीपक, अक्षत, रोली, हल्दी, चंदन, अबीर, गुलाल, दूर्वा , माला-फूल, खीर, बताशे, मिठाई, खील, कमलगट्टा, फल, सोने-चांदी के सिक्के, रुपए और कौड़ियां।

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 08 नवंबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस समय स्थिर लग्न वृषभ काल भी मौजूद रहेगा। जिसमें मां लक्षमी की पूजा करना बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा।
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 05: 54 से 07:50 बजे
प्रदोष काल – शाम 05:31 से 08:09 बजे
वृषभ काल – शाम 05:54 से 07:50 बजे
निशिता काल- रात 11:39 से 12:31
सिंह लग्न – सुबह 12:25 से 02:42

दीपावली - विकिपीडिया

दिवाली का धार्मिक महत्व

दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या आए थे, जिसके स्वागत में अयोध्या के लोगों ने दीपक जलाकर स्वागत और खुशियां मनाई थीं। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता ही पूजा करने विधान होता है। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल और निशिता काल में होती है। दिवाली की रात माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली आती है।

The tenth Deepotsav is today : रामनगरी अयोध्या आज बनाएगा फिर रिकार्ड, उपराष्ट्रपति करेंगे प्रभु श्रीराम का राजतिलक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.