Pinky of Badaun श्रीकृष्ण के प्रेम में हुई दीवानी,भगवान की मूर्ति को जयमाल पहनाकर लिए सात फेरे

Pinky of Badaun fell in love with Lord Krishna, took seven rounds after putting a garland around the idol of the Lord.

वह वृंदावन जाकर श्रीकृष्ण की सेवा में अपना जीवन बितना चाहती है।

बदायूं।Pinky of Badaun भगवान श्रीकृष्ण के अनेक एक से बढ़कर एक अनन्य भक्त है। इन्हीं भक्तों में यूपी के बदायूं निवासी पिंकी शर्मा का नाम शामिल हो गई। शनिवार रात उन्होंने भगवान की मूर्ति से विवाह करके उन्हें अपना जीवन संगिनी बना लिया। इस मौके पर बरातियों और घरातियों के लिए भोज काा भी आयोजन हुआ। रविवार को पिंकी भगवान की मूर्ति के सा​थ अपने बहनोई के घर विदा हो गई। परिजनों ने बताया वृंदावन में दर्शन के दौरान सोने की अंगूठी मिलने पर युवती ने कान्हा से शादी करने का संकल्प लिया था। पिंकी शर्मा ने बताया आने वाले दिनों में वह वृंदावन जाकर श्रीकृष्ण की सेवा में अपना जीवन बितना चाहती है।

विधि -विधान के साथ हुई शादी

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद निवासी पोस्ट ग्रेजुएट पिंकी शर्मा (28) ने शनिवार रात भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ हिन्दू रीति- रिवाज से विवाह किया। बेटी की शादी के लिए घर को सजाया गया,युवती का बहनोई पक्ष बराती बना। सौ बराती कान्हा की मूर्ति के साथ आए। बैंड बाजे, भजन कीर्तन, जय-जयकारे के साथ बरात पूरे गांव में घूमी। बरात में आए लोगों का स्वागत किया गया। जिसके बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंडप में सात फेरे हुए। हवन-पूजन, मंत्र उच्चारण और विधि-विधान के साथ पिंकी शर्मा ने कान्हा की मूर्ति को वरमाला पहनाई। विवाह के दौरान दावत हुई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को पिंकी शर्मा की विदाई हुई। वह कान्हा की मूर्ति लेकर बहनोई के घर चली गईं। जहां द्वार पूजा हुई।

Pinky of Badaun fell in love with Lord Krishna, took seven rounds after putting a garland around the idol of the Lord.
वह कान्हा की मूर्ति लेकर बहनोई के घर चली गईं। जहां द्वार पूजा हुई।

बचपन से कान्हा से लगाव

पिंकी शर्मा का कहना है, उन्हें कान्हा से बचपन से ही गहरा लगाव है। वह एक साल पहले दर्शन करने के लिए वृंदावन गई थीं। जहां प्रसाद के रूप में सोने की अंगूठी मिली, जो शुभ संकेत है। जिसे कान्हा का आशीर्वाद मानकर उनके साथ विवाह का संकल्प लिया। इसके अलावा कई दिनों से उन्हें सपना आ रहा था। कान्हा ने सपने में दो बार उन्हें वरमाला पहनाई थी। जब समाज और रिश्तेदार उन पर शादी करने का दबाव बना रहे थे तो उन्होंने किसी युवक की बजाय कान्हा से ही शादी करने का निर्णय लिया था। इसलिए कान्हा को अपना जीवनसाथी बना लिया है। शादी के बाद से ग्रामीण पिंकी को मीरा कहने लगे हैं।

शादी में पूरा गांव हुआ शामिल

पिंकी के पिता सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया बेटी का बचपन से ही कान्हा के प्रति गहरा प्रेम रहा है। वह धार्मिक प्रवृत्ति की है। जब उसे वृंदावन में अंगूठी मिली, तभी से उसने निश्चय कर लिया था कि वह कान्हा से ही विवाह करेगी। उसकी खुशी में ही परिवार की खुशी है। परिजनों, बहनों, भाइयों व रिश्तेदारों ने विवाह में शामिल होकर आशीर्वाद दिया। शादी के दौरान पिंकी शर्मा ने कान्हा की मूर्ति को गोद में लेकर भजन पर नृत्य किया। इस दृश्य ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। कान्हा से विवाह के पिंकी अपने बहनोई के घर पर कान्हा की मूर्ति के साथ रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि यह विवाह भक्ति, विश्वास और अध्यात्म का अनोखा उदाहरण है।

Amausi Airport पर फ्लाइट के इंतजार में बैठे यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत, पत्नी बोलीं- नहीं की मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर