यूपी में हैट्रिक के लिए BJP का मास्टरप्लान तैयार, नए चेहरों के दम पर लड़ेगी 2027 की जंग

BJP’s master plan for a hat-trick in UP is ready; the party will contest the 2027 battle banking on new faces.

इस फार्मूले से गुजरात में लगातार सत्ता बचाने में भाजपा सफल रही है।

मथुरा। देश के सबसे बड़े राज्य में लगातार तीसरे बार सत्ता की कुर्सी पर कब्जा बनाए रखने के लिए BJP के रणनीतिकारों ने मथुरा में हुए महामंथन में ​विभिन्न बिंदुओं पर चर्च करके चुनावी चक्रव्यूह रचने की तैयारी की। बीते दस साल के शासन में जो भी सत्ता विरोधी लहर पैदा हुई है, उसे थामने के लिए पुराने चेहरों को हटाकर नए चेहरों को लाया जाएगा। इस फार्मूले से गुजरात में लगातार सत्ता बचाने में भाजपा सफल रही है।

सत्ता बरकरार रखने के लिए संगठन स्तर पर ऊपर से आए दिग्गजों की नई टीम हो या टिकटों का बंटवारा, नए दांव आजमाने ही होंगे। ऐसे में बड़ी संख्या में टिकट काटे जा सकते हैं। बैठक में सपा के पीडीए फॉर्मूले की काट के लिए नया ब्लूप्रिंट तैयार करने पर मंथन हुआ। परखम गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में भाजपा के दो दिवसीय हाई-प्रोफाइल चिंतन शिविर में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत के नए फॉर्मूले पर योजना बनाई। शिविर का नाम भी योजना बैठक रखा गया।

कई विधायकों के कटेंगे टिकट

पार्टी के शीर्ष रणनीतिकारों ने स्पष्ट किया है कि कई सीटें ऐसी हैं जहां इस बार हवा का रुख ठीक नहीं। ऐसे में वहां वर्तमान विधायक शायद चुनावी दंगल न जीत पाएं। कहीं व्यक्तिगत रूप से लोगों में नाराजगी है तो कहीं मुद्दे हावी हैं। ऐसे में नए लोगों पर भी विचार करना होगा। भले ही ऐसे लोग जो पार्टी में काफी दिनों से काम कर रहे हों या फिर दूसरे दलों से आए दिग्गज हों। बैठक में यह साफ हो गया है कि विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में टिकट काटे जा सकते हैं। इसके अलावा सबसे बड़ा इशारा संगठन स्तर पर किया गया। कई पदाधिकारी केवल कठपुतली बने हैं। ऐसे में यह साफ किया गया कि ऊपर से आई टीम ही पूरे चुनाव की मॉनीटरिंग करेगी। एक तरह से यह चुनाव का आगाज हो गया है और कहा दिया है कि अब कमान हाईकमान उठाएगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 136 सीटें

पिछले दो चुनावों के परिणाम भले ही भाजपा के पक्ष में आए हों पर चुनौतियां लगातार बढ़ी हैं। खास तौर से पश्चिमी उप्र में भाजपा को इस समय ज्यादा फोकस करना पड़ रहा है। यही कारण है कि चिंतन शिविर के लिए मथुरा को चुना गया जिसे पश्चिमी उप्र का द्वार कहा जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में विधानसभा की कुल 136 सीटें हैं। वर्ष 2017 में भाजपा इनमें से मात्र 27 पर चुनाव हारी थी। राष्ट्रीय लोकदल ने अकेले 277 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल एक सीट जीत पाई थी। वर्ष 2022 के चुनाव में वेस्ट यूपी में समीकरण गड़बड़ाए। भाजपा ने पश्चिमी यूपी की 136 सीटों में से 93 सीटों पर जीत दर्ज की। 2017 (109 सीटें) के मुकाबले पार्टी को करीब 16 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। सपा ने बढ़त बनाई और अकेले 35 सीटें जीतने में सफल रही।

दलित वोटरों पर विशेष फोकस

दरअलसल हाल ही में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के बीच हुए नए गठबंधन को लेकर भी भाजपा आलाकमान मंथन कर रहा है। इस शिविर में खास तौर पर दलित वोटर पर चर्चा हुई। चूंकि अखिलेश यादव ने पीडीए में डी का अर्थ दमदार दलित बताया है वह भी आगरा में।ऐसे में भाजपा इसकी काट ढूंढ रही है। चूंकि मायावती भी इस बार और मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में चंद्रशेखर के गठबंधन और बसपा के बीच से निकालकर दलितों को ज्यादा से ज्यादा कैसे भाजपा से जोड़ा जाए, इस पर भी मंथन हुआ।

Rajbhar का दावा आजम खान ने अखिलेश यादव से मांगी सीएम की कुर्सी, जानिए यूपी की हवा में क्या उड़ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.