Illegal firecracker trade अयोध्या में अवैध पटाखों के खिलाफ चला अभियान, 20 लाख रुपये के पटाखे बरामद

Campaign launched against illegal firecrackers in Ayodhya, firecrackers worth Rs 20 lakh recovered

तीन स्थानों से करीब 20 लाख रुपये के ऐसे पटाखे पकड़े गए हैं

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में पिछले दिनों हुए ​विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे जिले में अवैध पटाखा पटाखा विस्फोट के भंडारण को खोजने का अभियान चलाया। यह अभियान डीएम निखिल टीकाराम फुंडे एवं एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर चलाया गया। पहले दिन चलाए गए अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कई क्विंटल पटाखे जब्त किए हैं। अभियान में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। एसएसपी ने कहा कि अभियान निरंतर चलेगा। ऐसे अवैध कृत्य में लिप्त पाए गए लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीओ कानून व्यवस्था आशुतोष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को जिले में तीन स्थानों से करीब 20 लाख रुपये के ऐसे पटाखे पकड़े गए हैं, जो अवैध रूप से बिक्री के लिए लाए गए थे।

कपड़े के दुकान से पटाखे मिले

पूराकलंदर के रानीबाजार में कपड़े की दुकान से दो पिकअप Illegal firecracker trade  बरामद किए गए हैं। यहां से अर्जुन कसौधन को पकड़ा गया है। इसी तरह सोहावल के अरकुना बाजार में एसडीएम सविता राजपूत और सीओ सदर योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। यहां एक घर से भारी मात्रा में पटाखे मिले हैं। मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम विशाल चौरसिया है। उसके घर से करीब 11 बोरी पटाखे मिले हैं, जिसमें तेज ध्वनि वाले पटाखे भी हैं।

चार लोगों को पकड़ा

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रतन शर्मा ने पुलिस टीम के साथ बारुन बाजार में पटाखा बिक्री करने वाले लोगों के यहां छापामारी की गई। मौके पर चार लोगों के घरों से 20 डिब्बों में करीब दो क्विंटल पटाखे बरामद हुए। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की गई। इनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

BSP’s show of strength : एक रैली से मायावती ने दिए कई संदेश, पीडीए से आगाह किया तो सपा पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.