मां के दरबार में इकलौते बेटे की करंट लगने से मौत, मां का कलेजा हुआ छलनी, गांव में पसरा सन्नाटा

Only son dies of electrocution at the Mother Goddess's shrine; mother left devastated; silence descends on the village.

जौनपुर। ChildDeathByElectrocution यूपी के जौनपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां नवरात्र के अवसर पर सजाए गए मां के दरबार में एक परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। यह वारदात जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के खटहरा गांव की है। यहां दुर्गा पूजा पंडाल के पास बिजली के खंभे में करंट उतरने से सात वर्षीय नीरज सरोज की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घर के इकलौते चिराग की मौत से मां नीलू सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

घर वालों ने बताया कि रात आठ बजे गांव में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में आरती चल रही थी। इसी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। इसी दौरान नीरज सरोज भी वहां पहुंचा था। वह पंडाल के समीप लगे बिजली के खंभे के पास खड़ा था। इसी बीच खंभे में करंट उतर आया और बालक उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बचाने के दौरान कई लोगों का करंट

नीरज को बिजली के खंभे से चिपका देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान कुछ लोग भी करंट की चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे से पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। आरती में शामिल होने पहुंचे लोग घबरा गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां नीलू सरोज अपने बेटे को खोने के गम में बदहवास हो गईं। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से गांव के लोग भी गमगीन हैं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। जिस पंडाल में आरती के दौरान श्रद्धालु जुटे थे, वहां अचानक हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया। बिजली के खंभे में करंट उतरने से हुए हादसे में एक मासूम की जान चली गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में कुछ अन्य लोग भी करंट की चपेट में आ गए।

UP Politics: योगी ने अखिलेश यादव की चुनौती को स्वीकार किया, क्या अब सपा मुखिया अयोध्या से लड़ेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.