संभल में पिता की डांट से नाराज तीन भाई फंदे पर झूले, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

संभल। यूपी के संभल जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार के तीन बेटों फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। ​दो की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर है। यह मामला संभल के धनारी थाना क्षेत्र का हैं यहां पहले एक भाई ने पेड़ पर फंदा बनाकर जान दे दी, इसके बाद दूसरे भाई को फंदे से लटकता हुआ देखकर लोगों उसे किसी तरह बचाया। इसकी सूचना सूनते ही तीसरे भाई ने जान दे दी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पु

मझले बेटे की हालत खराब

गांव औरंगाबाद निवासी किसान विजय सिंह ने सबसे छोटे बेटे पान सिंह (18 वर्ष) को गुरुवार को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इससे नाराज होकर पान सिंह ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ से रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी मौत के बाद उसके बड़े भाई बृजेश (21 वर्ष) ने भी शाम के वक्त गेहूं की कुठिया के सहारे फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने आनन-फानन में उसे उतार कर गंभीर हालत में संभल के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

छोटे भाई की मौत से हुआ विचलित

घटना की जानकारी जब पंजाब में रह रहे विजय सिंह के तीसरे बेटे मुनीश (25 वर्ष) को हुई तो उसने भी आत्महत्या करने की ठान ली। हालांकि वह घटना की जानकारी मिलने से पहले ही पंजाब से वापस घर लौट रहा था। देर रात धनारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद पुल के पास मुनीश ने पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। देर रात परिजनों ने उसका शव भी पेड़ से उतार लिया।

घर के बाहर लगी भीड़

परिजनों ने पान सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को जबकि मुनीश का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह किया। वहीं एक साथ परिवार के 2 बेटों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं घर के बाहर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। बेटे की मौत से दुखी विजय कुमार को गहरा सदमा लगा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours