Nine passengers dead : ग्रेटर नोएड में चलती बस बनी आग का गोला, नौ यात्रियों की जलकर हुई मौत, कई गंभीर घायल, डीएन जांच से होगी मृतकों की पहचान

A moving bus turned into a fireball in Greater Noida; nine passengers burned to death and several were critically injured. DNA testing will be used to identify the deceased.

आग लगने का पता चलते ही कुछ यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रेटर नोएडा।Nine passengers dead  यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात हुए दिल दहलाने वाले हादसे में नौ यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में आग लग लगने से हुई। हादसे में नौ लोग जिंदा जल गए, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए हादसे की जांच के निर्देश​ दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी उसमें आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का पता चलते ही कुछ यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कई लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए।

बस में आग लगने का वीडियो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें बस आग की लपटों से घिरी नजर आ रही है। सूचना मिलने पर जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

महिला यात्री ने बताई आपबीती

एक महिला यात्री ने बताया कि मैं सो रही थी तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब मैं जागी तो वहां पहले से ही बहुत भीड़ थी। मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया, यहां तक कि जूते भी नहीं पहने। बस अपना फोन लिया और बाहर निकल आई। इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की कर रहे थे। मुझे भी धक्के लगे और आखिरकार किसी ने मुझे बाहर खींचा। उसके बाद मुझे कुछ भी याद नहीं। चारों तरफ धुआं ही धुआं था। अफरा-तफरी मची हुई थी और बाहर निकलना बहुत मुश्किल था, इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बचे यात्रियों को टेंपो ट्रेवलर से भेजा गंतव्य

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव कार्य कराया गया। उपजिलाधिकारी जेवर ने सुरक्षित बचे यात्रियों को जेवर टोल पर प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद प्रशासन ने यात्रियों को टेंपो ट्रेवलर से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया हादसे में मारे गए यात्रियों के शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि मौके पर उनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही है। पुलिस बस की टिकट बुकिंग की डिटेल के आधार पर यात्रियों के स्वजन से संपर्क कर रही है। स्वजन के डीएनए नमूने लेकर शवों से मिलान कराया जाएगा। इसके बाद ही मृतकों की पहचान की पुष्टि हो सकेगी।

खूनी खेल से दहला आजमगढ़: सनकी ने पत्नी-बेटे और दो पुजारियों को गोलियों से भूना, पुलिस पर भी बरसाईं गोलियां

2 thoughts on “Nine passengers dead : ग्रेटर नोएड में चलती बस बनी आग का गोला, नौ यात्रियों की जलकर हुई मौत, कई गंभीर घायल, डीएन जांच से होगी मृतकों की पहचान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर