Murder Of Father In Law: महाराजगंज में बहू ने ससुर को धारदार ​हथियार से काट डाला, पुलिस को बुलाकर यह बताया

In Maharajganj, a daughter-in-law hacked her father-in-law to death with a sharp-edged weapon and then summoned the police to report the incident.

आरोपी बहू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महराजगंज। Murder Of Father In Law  :यूपी के महराजगंज जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात आई, संपत्ति की लालच में एक बहू ने ससुर को धारदार हथियार से काट डाला इसके बाद सुबह खुद बुलाकर अपने जुर्म की जानकारी दी। यह वारदात सोनबरसा गांव की है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी बहू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सच्चाराम गुप्ता (70) का बहू से जायदाद के लिए काफी दिन से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर बहू ने ससुर को जान से मारने की धमकी भी दे चुकी थी। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सच्चाराम गुप्ता का खून से लथपथ शव उनके घर के बगल में मिला तो गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना आरोपी बहू ने ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मयफोर्स तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए।

जांच के लिए फारेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई। छोटू बहू सुनीता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बड़ी बहू शोभा गुप्ता पर जायदाद के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शोभा गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। मौके से हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी पुलिस ने बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या हुई है। मामले में बड़ी बहू को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा।

GasPricesDropped : व्यवसायिक सिलेंडर के दाम में दो सौ रुपये की कटौती, सस्ता हो सकता है घरेलू सिलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’