GasPricesDropped : व्यवसायिक सिलेंडर के दाम में दो सौ रुपये की कटौती, सस्ता हो सकता है घरेलू सिलेंडर

Price of commercial cylinders reduced by ₹200; domestic cylinders may also become cheaper.

कमर्शियल सिलिंडर का रेट घटने से रेस्टोरेंट, होटल और चाय की दुकान वालों को सीधा फायदा होगा।

नईदिल्ली। GasPricesDropped : सरकार ने देशवासियों को महंगाई से राहत देते हुए व्यवसायिक सिलेंडर के दामों में एकमुश्त दो सौ रुपये से अधिक की कटौती की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी।कमर्शियल सिलिंडर का रेट घटने से रेस्टोरेंट, होटल और चाय की दुकान वालों को सीधा फायदा होगा। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में अब ₹2,728 रुपये में मिलेगा। पहले इसका रेट ₹2,930 था।

घरेलू रसोई गैस के दाम भी घट सकेंगे

व्यवासायिक सिलेंडर के दाम घटने के बाद अब घरेलू सिलेंडर के दाम भी घट सकते है। इस बार घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उपभोक्ताओं को पहले की ही दरों पर सिलेंडर मिलेगा। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है।

इससे पहले 1 जुलाई को भी तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की थी। इस कमी के बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 2,930 रुपये हो गई थी। वहीं, कोलकाता में दाम 3,255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये पर आ गए थे। पटना में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटकर 3,227 रुपये हो गई थी। यह वर्ष 2026 में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में दर्ज की गई पहली बड़ी कटौती थी।

वाराणसी के बाद फिरोजाबाद में शिक्षिकाओं की क्रूरता, एक भाई की आंख फोड़ी तो दूसरे के कान का पर्दा फाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’