जौनपुर। HusbandKilled : यूपी के जौनपुर जिले से रिश्तों की हत्या की खबर सामने आई, यहां एक बेवफा ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, लेकिन एक निशान ने पोल खोल दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र के भलुआही वार्ड नंबर आठ में शुक्रवार की रात प्रेम प्रंसग में वंदना ने प्रेमी राजेश कुमार के साथ मिलकर पति संदीप (27) की गला दबाकर हत्या कर दी। किसी को शक न हो, इसलिए सुबह पत्नी ने गोबर से घर की लिपाई कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करते हुए कहानी गढ़ दी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच पड़ोस की महिलाओं ने संदीप के गले में निशान देखकर शक जाहिर किया। संदीप के पिता ने पुलिस बुला ली। पुलिस की पूछताछ में पूरी कहानी खुल गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, प्रेमी की तलाश की जा रही है।
दूर के रिश्तेदार से थे अवैध संंबंध
लालजी गौतम के दूसरे नंबर के बेटे संदीप (27) का विवाह छह साल पहले तियरा गांव की वंदना से हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं। पिता की ओर से थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, गजाधरपुर निवासी राजेश के संबंध उसकी बहू वंदना से है। वह बहू के दूर का रिश्तेदार है। आरोप है कि राजेश बराबर फोन से बार-बार बात करता था। करीब दो सप्ताह से आरोपी राजेश हमारे घर पर रह रहा था। थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय ने बताया कि संदीप पल्लेदारी करता था। किसी कारण से वह शुक्रवार को काम पर नहीं गया। वह पत्नी से पांच सौ रुपये शराब और मीट के लिए मांग रहा था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। संदीप बक्से से रुपये निकालकर मीट और शराब लाया और रात में घर पर बनाया। इसके बाद खाना फेंक दिया। करीब 12 बजे घर में लड़ने-झगड़ने की आवाज आनी बंद हो गई। इधर, सुबह वंदना ने गोबर से घर के बाहर लिपाई की।
करीब सात बजे ससुर से पति के न उठने की जानकारी दी। बोली-पता नहीं क्यों आज उठ नहीं रहे हैं, आप देखिए। पिता ने बेटे को बिस्तर पर मृत पाया। सामान्य मौत मानते हुए वह अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पड़ोस की महिलाओं की नजर संदीप के गले पर गई, जिससे शक गहरा गया। सूचना पर थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय मय फोर्स के पहुंच गए। घटनाक्रम और शव की हालत देख हत्या किए जाने की पुष्टि की। इसके बाद पिता ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता ने आरोप लगाया कि बेटा संदीप खाना खाकर कमरे में सो रहा था। देर रात लगभग 11 बजे के बाद उसकी पत्नी वंदना ने प्रेमी राजेश कुमार निवासी गजाधरपुर थाना बदलापुर के साथ मिलकर गमछा से गला कसकर हत्या कर दी है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पति की हत्या के बाद आरोपी वंदना ने सुबह ऐसा व्यवहार किया, मानो कुछ हुआ ही न हो। उसने पहले गोबर से आंगन की लिपाई-पुताई की और फिर ससुर से कहा कि बाबू जी संदीप काफी देर से उठ नहीं रहे हैं।जब परिजन कमरे में पहुंचे तो संदीप मृत मिला। किसी को शक न हो, इसलिए वह रो रही थी लेकिन, मृतक के गले के निशान को देख लोगों को संदेह हुआ तो वह घबरा गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने गई।
शिक्षिका बनी हैवान पैंट में पेशाब करने पर गर्म चाकू से दागा प्ले ग्रुप के छात्र का निजी अंग
