चंदौली।AssaultOnWoman यूपी के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली में उस समय पुलिस वाले अवाक रह गए, जब बच्ची पहुंची बोली,मेरे पिता को गिरफ्तार कर लें। वह ताई के प्यार में पागल हो गए और मेरी मां की हत्या करना चाहते है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया,साथ ही अग्रिम कार्रवाई कर रही है। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मवईकला निवासी रुबी कुमारी ने मुगलसराय कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पिता के ताई के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता है और पिता उसकी मां सुनीता देवी के साथ मारपीट करते हैं। तहरीर के अनुसार, 20 जुलाई की सुबह आठ बजे इसी विवाद को लेकर आरोपी ने पहले पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद उसे घर की छत पर ले जाकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से नीचे धक्का दे दिया। आरोप है कि नीचे गिरने के बाद भी आरोपी ने लात-घूंसों से हमला जारी रखा।
भाई के साथ मिलकर किया बचाने का प्रयास
रुबी का कहना है कि जब उसने भाई लकी प्रजापति और बहन छोटी कुमारी के साथ बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सुनीता देवी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया। पीड़िता की बेटी ने पुलिस से आरोपित पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आस्था पर डकैती : Tinnu के ठिकानों पर छापा, कार और महंगी बाइक बरामद
