HusbandMurder: छह साल का मासूम बोला, पापा ने मम्मी को फोन पर बात करने से रोका तो चाकू से गोदा

An innocent six-year-old said that when his father stopped his mother from talking on the phone, he stabbed her repeatedly with a knife.

बेटे के सामने महिला ने कपूर व्यापारी पति मनीष गुप्ता को चाकू से गोद दिया।

कानपुर।HusbandMurder : यूपी के कानपुर जिले में अवैध संबंध में रोड़ा बने पति को पत्नी ने पांच जून को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था, जिसने इलाज के दौरान 11 दिन बाद मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। मृतक की मां मीरा देवी ने बताया कि पांच जून को जब बेटे मनीष और बहू निहारिका में विवाद हुआ तो वह भागकर मौके पर पहुंची तो बेटा पोते के साथ खून से लथपथ होकर सीढ़ियों से उतरता ​दिखाई दिया, उसके आखिरी शब्द, मां… निहारिका ने मुझे मार दिया। यह शब्द आज भी मीरा देवी के कानों में गूंज रहे हैं। मीरा देवी के मुताबिक जब से पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ा था, तब से निहारिका ने उन्हें मम्मी कहना छोड़कर पागल कहती ​थी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि बहू एक दिन बेटे को मार डालेगी।

बेटे के साथ जेल जाना चाहती थी निहारिका

पुलिस भले दावा कर रही हो कि निहारिका को घटना के बाद हिरासत में ले लिया था, लेकिन हकीकत यह है कि वह छह साल के बेटे को लेकर जेल जाना चाहती थी। वह करीब एक सप्ताह से उसी घर में रही। रविवार को जब बेटे को कोचिंग भेजने के बहाने परिजनों ने घर से हटाया, तब पुलिस ने घर आकर निहारिका को हिरासत में लिया। मीरा देवी ने बताया कि बहू की बात किसी अंग्रेज सिंह नाम के व्यक्ति से होती थी। परिवार में उसे कोई नहीं जानता है। पुलिस उसका पता लगाने के लिए सर्विलांस की मदद ले रही है। रामकिशोर के मुताबिक हैलट में होश आने पर मनीष ने बताया था कि विवाद के दौरान शोर मचने पर फोन करने वाले ने निहारिका से शोर की वजह पूछी और कहा कि आज इसका काम तमाम कर दो।

ये है पूरा मामला

छह वर्षीय मासूम बेटे के सामने महिला ने कपूर व्यापारी पति मनीष गुप्ता को चाकू से गोद दिया। घटना पांच जून की है। व्यापारी घायल हालत में बेटे को लेकर 500 मीटर दूर फीलखाना थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने व्यापारी को अस्पताल भेज महिला को हिरासत में लिया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। बालाजी धाम अपार्टमेंट निवासी मनीष गुप्ता रामगंज में पिता राम किशोर के साथ कपूर का व्यापार करते थे।

पिता रामकिशोर ने बताया कि परिवार में पत्नी मीरा, बहू निहारिका व छह साल का पौत्र रियांश उर्फ विष्णु है। बेटे मनीष ने वर्ष 2017 में काहूकोठी निवासी निहारिका से प्रेम विवाह किया था। घर वालों ने बताया कि दो साल से निहारिका अपने किसी पुरुष मित्र से फोन पर घंटों बात करती थी। इसका मनीष विरोध करता था। इसको लेकर कई बार बेटे-बहू के बीच विवाद भी होता था। विवाद होने पर निहारिका दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस बुला लेती थी।

Godrej Enterprises Group ने BIS-ER प्रमाणित स्मार्ट सुरक्षा कैमरों की नई श्रृंखला लॉन्च की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां