कानपुर। हत्या की कोशिश में फरार जिला बदर आरोपी कार चालक ऋषिकेश की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। पुलिस के अनुसार ऋषिकेश का एक आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग था। जिसका विरोध करने पर वह अपनी प्रेमिका से मिलता रहा। इससे नाराज आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे शराब पार्टी के बहाने बुलाकर पहले जमकर पीटा इसके बाद उसके धमकी देने पर उसका हाथ और गला काटकर मार डाला। इस दौरान आरोपियों ने शराब पीते हुए जमकर डांस किया और पूरी वारदात की वीडियो बनाई। इसके बाद हत्यारोपियों ने लाश को ठीकाने के लिए बिना नंबर के ई—रिक्शा से ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया।
जंगल से आरोपियों को पकड़ा
कानपुर की चकेरी पुलिस ने कार चालक ऋषिकेश की हत्या करने वाले आरोपी शिवकटरा निवासी मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश और रिशू वर्मा को सोमवार को काकोरी के जंगल से दबोच लिया। वहीं चार आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया पहले ऋषिकेश को कपड़े उतारकर पीटा। जब वह देख लेने की धमकी देने लगा तो मुख्य आरोपी पवन ने कहा, तेरी वजह से लोग मेरी बहन पर कमेंट करते हैं। तेरी हिम्मत कैसे हुई उसे छूने की। इसी हाथ से तूने मेरी बहन को छुआ था, और इतना कहकर उसने ऋषिकेश का हाथ काट दिया। उसे तड़पता देखकर मुख्य आरोपी ने जमकर शराब पी और पार्टी का वीडियो भी बनाया।
बिना नंबर का ई—रिक्शा का प्रयोग
आरोपियों ने बताया पुलिस और सीसीटीवी कैमरों की नजरों से बचने के लिए हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बिना नंबर के ई-रिक्शे का इस्तेमाल किया था जिसे पवन लेकर आया था। इसके बाद शव को बोरियों में भरकर गंगा में फेंक दिया आरोपी ने बताया ऋषिकेश की पिटाई से लेकर गर्दन काटने तक का वीडियो बॉबी ने बनाया था। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने चार अन्य साथियों संग मिलकर हत्या की है। आरोपियों का कहना था कि ऋषिकेश ने दोस्ती में दगाबाजी की थी। आरोपियों में शामिल एक जिलाबदर शातिर की बहन से उसके प्रेम संबंध थे। इसी कारण हत्या की गई। फरार सगे भाई पवन मल्लाह, उसका छोटा भाई बॉबी मल्लाह, सत्यम गौतम व डॉनी की तलाश की जा रही है।
इंस्टाग्राम पर डीपी देखकर मोहित हुआ अरुण, असल चेहरा देखकर टूटा ख्वाब तो रानी को मार डाला
