आगरा में Thar ने युवक को कुचला, गुस्साई भीड़ ने सड़क पर रखा शव, हटाने पहुंची पुलिस को दौड़ाकर पीटा

Thar runs over youth in Agra; angry crowd places body on the road and chases down and beats police who arrived to remove it.

सूचना पर कई थानों की फोर्स ने आकर मोर्चा संभाला।

आगरा। यूपी के आगरा जिले फतेहाबाद में फिरोजाबाद मार्ग पर पूठपुरा गांव के पास सोमवार को एक बेकाबू Thar की टक्कर से बाइक सवार मनीष (22) की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर आरोपी कार चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान पहुंची पुलिस ने शव को सड़क उठाना चाहा तो नाराज लोग पुलिसकमियों पर टूट पड़ें। मारपीट में पांच दरोगा समेत 11 पुलिस कर्मी घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। कार में तोड़फोड़ की। समझाने पहुंचे मत्स्य मंत्री की भी बात नहीं सुनी। मंत्री के जाते ही जैसे पुलिस ने उन्हें हटाना चाहा लोगों ने पथराव कर दिया,बिना तैयारी के पहुंचे पुलिसकर्मी भागने लगे। पथराव में एक इंस्पेक्टर, पांच दरोगा सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सूचना पर कई थानों की फोर्स ने आकर मोर्चा संभाला। चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

तीन घंटे तक सड़क हंगामा

पुलिस ने शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया, जिससे ग्रामीण भड़क गए और एंबुलेंस से शव को बाहर निकालने के बाद सड़क पर रख दिया। पुलिस से काफी देर तक तीखी नोंकझोक होती रही। आरोप लगाया कि पुलिस ने थार के चालक को भगा दिया है। गाड़ी को भी नहीं पकड़ा गया है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी 500 मीटर दूर पेट्रोल पंप पर खड़ी कर दी गई है। उसे सीज किया जाएगा। मगर कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने वीडियो कॉल पर गाड़ी को दिखाया। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और थार में जमकर तोड़फोड़ कर दी।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं कर सके। ग्रामीण गाड़ी में आग लगाना चाहते थे। पुलिस ने बल प्रयोग करने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कई पुलिस कर्मियों को पत्थर लगे। 15 मिनट बाद पुलिस फिर से आई। लाठीचार्ज करने के बाद लोगों को वहां से दौड़ा लिया। पथराव में फतेहाबाद इंस्पेक्टर की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में अपर पुलिस आयुक्त भी पहुंच गए।

पांच माह पहले हुई थी मनीष की शादी

पूठपुरा के पास हुई सड़क दुर्घटना में खासपुर, बहादुरपुर, दयालबाग, आगरा निवासी मनीष पुत्र सामलिया की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मनीष की फरवरी में फिरोजाबाद के गढी तिवारी से शादी हुई थी। वह कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। दो बड़े भाई राजवीर व गौरव टेंपो चलाते हैं। मृतक का अपनी ससुराल से फतेहाबाद के गांव पिन्नापुरा में बुआ के लड़के दशरथ की लगन टीका में शामिल होने के लिए आया था। तभी दुर्घटना हो गई। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। शादी वाले घर में भी मातम छा गया।

Murder of three people: प्रयागराज में बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों को मारी गोली,मौत से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours