कानपुर।WifeMurder यूपी के कानपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक सप्ताह पहले करंट से मृत महिला के मामले में 10 दिन बाद नया मोड़ उस समय आया, जब छह वर्षीय बच्ची ने नानी को बताया कि मम्मी को पापा ने पहले पीटा फिर तार से करंट लगाकर मार डाला। छोटी बच्ची की बात सुनकर परिवार वाले बेटी को न्याय दिलाने प्रशासन के पास पहुंचे तो शनिवार को कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। अब पुलिस ने नए सिरे से मामले की जांच में जुट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच को रफ्तार मिलेगी।
अनवरगंज निवासी शकीला ने बताया कि उन्होंने बेटी निशा कौशर (41) का निकाह 19 वर्ष पहले रिजवी रोड निवासी टेलर इंतजार अहमद से किया था। उनके चार बच्चे इमरान, जीशान, अरबिया, अदीबा हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद बेटी को प्रताड़ित करता था। 26 मई की रात ससुरालीजनों ने फोनकर निशा की फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत की सूचना दी। 27 मई की सुबह बकरमंडी स्थित कब्रिस्तान में शव दफना दिया।
छोटी बच्ची ने खोला राज
मां के अनुसार उनकी छह वर्षीय नातिन अरबिया ने उन्हें बताया कि घटना वाले दिन पापा ने मम्मी को पीटा और सिर दीवार में लड़ा दिया। इसके बाद तार से करंट लगाकर मम्मी का मार डाला। इस पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, और सीएमओ को पत्र लिख न्याय की मांग की। शनिवार सुबह बेकनगंज पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेकनगंज इंस्पेक्टर मो. मतीन खान ने बताया कि महिला की मौत की असल वजह जानने के लिए कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
