Double murder in delhi: दो दोस्त हुए जान के दुश्मन, चाकू मारकर ली एक दूसरे की जान

Double murder in Delhi: Two friends became mortal enemies, killed each other by stabbing each other

दोनों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह Double murder से लोगों को सकते में डाल दिया, क्योंकि यह हत्या किसी अपराधी ने नहीं बल्कि दो दोस्तों ने ही एक-दूसरे पर वार करके की। पुलिस के अनुसार दोनों काफी अच्छे दोस्त ​थे, दोनों एक ही गली में रहते थे। किस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और विवाद ने खूनी जंग का रूप ले लिया यह अभी जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दोनों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में यह हत्याकांड हुआ। जांच में सामने आया है कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला किया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है। दोनों ख्याला बी ब्लॉक के निवासी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है।

दोनों दोस्त एक ही गली में अपने परिवारों के साथ रहते थे। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। दोनों ही शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदीप प्रॉपर्टी डीलर था। वो जिम ट्रेनर भी रहा था। फिलहाल, स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। तिलक नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

First Monday of Sawan : रात एक बजे से लगी शिवभक्तों की कतार, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.