मथुरा।WifeMurder धर्मनगरी मथुरा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई, यहां एक व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद को गोली से उड़ा दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान मिथुन (27) और उसकी पत्नी पोखन(23)के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दतिया-झांसी क्षेत्र की रहने वाली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पोखन 5-6 दिन से सूर्य नगर कॉलोनी में रह रही थी, जबकि मिथुन घटना वाले दिन ही वहां पहुंचा था। आरोप है कि मिथुन ने अपनी पत्नी को गोली मारी और उसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पांच साल पहले हुआ था विवाह
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों का विवाह पांच साल पहले हुआ था और काफी समय से उनके बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। मृतक के भाई से फोन पर हुई बातचीत में भी पारिवारिक विवाद और मामला कोर्ट में लंबित होने की जानकारी मिली है। पुलिस इसी विवाद को घटना का प्रमुख कारण मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा इस्तेमाल किए गए हथियार की जांच कराई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। देर शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए।
Police Encounter : होटल मालिक विनीत राय का हत्यारोपी एक लाख का इनामी कमलेश पुलिस मुठभेड़ में ढेर
