लखनऊ : बड़ी भुइयन माता मंदिर बना श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र, श्री हनुमत महायज्ञ एवं नागा साधु की पंच धूनी अग्नि तपस्या में उमड़े भक्त

हर रोज चढ़ती तेज धूप के साथ यहां बने तपस्या स्थल पर तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि महाराज पंच धूनी तपस्या के माध्यम से सूर्य देव की कठोर साधना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यज्ञ स्थल में श्री धाम वृंदावन से पधारे आचार्य पं. कृष्ण गोपाल अवस्थी के नेतृत्व में कुशल पुरोहितों द्वारा मंत्रजाप चल रहा है। सायंकाल के समय माता बड़ी भुइयन मंदिर आनंद गिरि सेवा ट्रस्ट के प्रमुख, तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि के सानिध्य और आचार्य पं. कृष्ण गोपाल अवस्थी के नेतृत्व में हवन-पूजन किया जाता है।

लखनऊ । राजधानी के आईआईएम रोड, सरौरा स्थित लखनऊ की पहली धर्म ध्वजा तले ख्याति प्राप्त बड़ी भुइयन माता मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। अवसर है यहां 15 मई से प्रारंभ हुए 21 दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ एवं नागा साधु आनंद गिरि महाराज की पंचधूनी अग्नि तपस्या के आयोजन का। माता बड़ी भुइयन मंदिर आनंद गिरि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन आस्था और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

तपती धूप में सूर्य साधना, मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर

हर रोज चढ़ती तेज धूप के साथ यहां बने तपस्या स्थल पर तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि महाराज पंच धूनी तपस्या के माध्यम से सूर्य देव की कठोर साधना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यज्ञ स्थल में श्री धाम वृंदावन से पधारे आचार्य पं. कृष्ण गोपाल अवस्थी के नेतृत्व में कुशल पुरोहितों द्वारा मंत्रजाप चल रहा है। सायंकाल के समय माता बड़ी भुइयन मंदिर आनंद गिरि सेवा ट्रस्ट के प्रमुख, तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि के सानिध्य और आचार्य पं. कृष्ण गोपाल अवस्थी के नेतृत्व में हवन-पूजन किया जाता है।

इसी क्रम में आज अनुष्ठान के सोलहवें दिन यहां भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के बीच नागा साधु की पंच धूनि अग्नि तपस्या, मंत्रजाप व नागा साधु आनंद गिरि के सानिध्य और आचार्य पं. कृष्ण गोपाल अवस्थी के नेतृत्व में हवन-पूजन किया गया। इस दौरान यहां बने अन्य हवन कुंडों में श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर अनुष्ठान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी ब्राहम्ण समाज के जिला अध्यक्ष आशुतोष दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।

लोक कल्याण के लिए आयोजन

मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक एवं माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि जी महाराज ने बताया कि लोगों में सद्बुद्धि, सद्व्यवहार एवं धर्म के विकास के लिए इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज व थानापति महंत मुन्ना गिरि महाराज के सानिध्य में हो रहा है।

6 जून को भंडारा के साथ होगा समापन

उन्होंने बताया कि 6 जून को भंडारा के आयोजन के साथ इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। उल्लेखनीय है कि मंदिर सदियों पुरानी आस्था का केन्द्र है। मंदिर का इतिहास बेहद गौरवशाली है। वर्ष भर यहां विभिन्न भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें सुमेरू रूद्र महायज्ञ, शतचण्डी महायज्ञ, श्री हनुमत महायज्ञ, पंच धूनि अग्नि तपस्या, श्री सीताराम नाम जाप आदि प्रमुख है।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother