Woman Murdered : मेरठ में तीन बेटियों के सामने महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस को जांच में लगा अहम सुराग

Woman's Throat Slit in Front of Her Three Daughters in Meerut; Police Uncover Key Clue During Investigation

शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।

मेरठ। Woman Murdered यूपी के मेरठ जिले में एक महिला की उसकी तीन बेटियों के सामने गला रेतकर हत्या कर दी। इस वारदात के समय पति मंडी गया था। मृतका के भाई ने पति पर हत्या का शक जताया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गुरुवार रात घर की पहली मंजिल पर तीन बेटियों के साथ मौजूद 27 वर्षीय विवाहिता कौसर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

सुबह लगी वारदात की जानकारी

महिला का पति साकिब सुबह मंडी गया था। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। जानी क्षेत्र निवासी विवाहिता के भाई मुर्सलीन ने अपने बहनोई साकिब पर हत्या का शक जताया है। उसका कहना है कि तकरीबन पंद्रह दिन पहले भी साकिब ने कौसर के छत से गिरने की झूठी सूचना दी थी। इस घटना के बाद से ही परिवार को उस पर संदेह था। साकिब अपनी पत्नी कौसर और तीन बेटियों के साथ इसरार के किराए के मकान में रहता था। साकिब टावर लगाने का काम करता है और ई रिक्शा भी चलाता है। पुलिस साकिब और मकान मालिक इसरार से पूछताछ कर रही है।

मकान मालिक इसरार ने पुलिस को बताया कि महिला की बेटी ने उनसे अपने पिता को फोन करने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने साकिब को फोन किया और फिर वारदात की जानकारी सामने आई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि महिला का पति मंडी गया हुआ था। उसी दौरान यह वारदात हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

IPL Betting : जमा पूंजी गंवाने पर कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान, मरने से पहले पत्नी को किया फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother