Murder of two people :मेरठ में ईद पर खून खराबा, धार हथियार से प्रधान के दो भाइयों को उतारा मौत के घाट

Bloodshed on Eid in Meerut, two brothers of village head killed with sharp weapons

नशे में चुन्नू ने उत्पात मचाना शुरू किया और इसी दौरान सलमान पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया।

मेरठ। Murder of two people यूपी के मेरठ जिले में ईद की खुशी के मौके खूनी खेल गया। जिसमें प्रधान के दो भाईयों की मौत हो गई, इसके अलावा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात की सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ आशुतोष कुमार मौजूद हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद के दिन हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें ग्राम प्रधान सहीदू के दो भाई, भूरा (40) और सैमुद्दीन (36), की मौत हो गई। वहीं मारपीट में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत गांव के कब्रिस्तान से हुई, जब चुन्नू पुत्र नसीर और ग्राम प्रधान पक्ष के सलमान पुत्र वजरुद्दीन (भतीजा) के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें घर भेजा।

आरोप है कि कुछ देर बाद शराब के नशे में चुन्नू ने उत्पात मचाना शुरू किया और इसी दौरान सलमान पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे भूरा मौके पर पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए और संघर्ष शुरू हो गया।इस झड़प में भूरा और सैमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां भूरा को मृत घोषित किया गया।वहीं, सैमुद्दीन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

मारपीट में तौहीद, एहसान, अजरूद्दीन, आमिर, मंसूर सहित कई अन्य लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से शाहिद और शाकिब भी घायल बताए गए हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ आशुतोष कुमार मौजूद हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

महिलाओं को अपने मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक होना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर