मिर्जापुर। Assault on Police Personnel यूपी के मिर्जापुर में बेखौफ बदमाशों ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस वालों के साथ जमकर मारपीट की, पुलिस वालों की वर्दी तक फाड़ दी। बता दें कि शहर के मंडलीय अस्पताल के पास ई-रिक्शा की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष में ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। दोनों पक्ष अस्पताल पुलिस चौकी पहुंचे, जहां ई-रिक्शा पक्ष वालों ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस पर ई-रिक्शा पक्ष वालों को भगाने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष ने मारपीट की। दरोगा व सिपाही पर हमला कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार की रात साढ़े 10 बजे मंडलीय अस्पताल के पास ई-रिक्शा चालक ने किसी को टक्कर मार दिया। जिसके बाद उन लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। अस्पताल चौकी पुलिस पिटाई करने वालों को चौकी के अंदर लेकर आई तब तक ई-रिक्शा पक्ष के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। उन लोगों ने पिटाई करने वालों पर पुलिस के सामने हमला कर दिया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि पुलिस ने पिटाई करने वाले ई-रिक्शा चालक पक्ष को भगा दिया। पुलिस की उनसे कहासुनी होने लगी। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर हाथ चला दिया। जिसमें दरोगा व सिपाही से हाथापाई किया गया।
सूचना मिलने के बाद आसपास के पुलिस चौकी से फोर्स पहुंची। पिटाई में हेड कांस्टेबल कमलेश पासवान का सिर फट गया। चौकी प्रभारी मनोज राय ने बताया कि 50 लोग चौकी में घुसकर मारपीट किए। वर्दी फाड़ दिए। सिपाही को पीटा, जिसमे उसका सिर फट गया। हमलावरों में किसी ने पिस्टल भी लिया था। धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। मौके पर पहुंची फोर्स ने मामले को संभाला। मौके पर सीओ सिटी विवेक जावला पहुंचे। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Bulandshahr News : तीन लोगों की खून से होली खेलने वाला जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर
