मिर्जापुर में ट्रक समेत चार वाहन टकराए, बोलेरो में लगी आग, हादसे में 11 लोगों की मौत

Four vehicles, including a truck, collide in Mirzapur; Bolero catches fire; 11 dead in the accident.

दाल लगे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। उसने आगे स्विफ्ट कार में टक्कर मारी।

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर बुधवार देर रात दिल दहलाने वाले हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग हताहत है। दरअलस ट्रक का ब्रेक फेल होने से दो कारों और ट्रेलर आपस में टकरा गए। हादसे के बाद बोलेरो में आग लग गई। बोलेरो पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। दुर्घटना में  11 Dead की खबर है। सूचना पर मौके पर सीओ अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार हादसे में बोलेरो सवार दो महिला, दो बच्चे और पांच पुरुषों की मौत हो गई है जबकि स्वीफ्ट कार सवार और ट्रक चालक की भी दुर्घटना में जान चली गई। स्विफ्ट कार चालक मृतक की पहचान जय प्रकाश (26) पुत्र मुन्नर निवासी परसिया दुबे राबर्ट्सगंज सोनभद्र के रूप में हुई है।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

ड्रमंडगंज घाटी में रात को आठ बजे गिट्टी लगा ट्रेलर उतर रहा था। उसके पीछे स्विफ्ट कार सवार आ रहे थे। कार के पीछे दाल लगा ट्रक आ रहा था। दाल लदे ट्रक के पीछे बोलेरो सवार चल रहे थे। दाल लगे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। उसने आगे स्विफ्ट कार में टक्कर मारी। स्विफ्ट कार आगे ट्रेलर में टकरा गई। टक्कर में पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक में टकराई। आपस में गाड़ियों के टकराने के चलते बोलेरो में आग लग गई। आग लगने से बोलेरो सवार सभी लोग गाड़ी में फंस गए।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर ड्रमंडगंज, हालिया व अन्य थाने की फोर्स फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंची। सीओ लालगंज अमर बहादुर भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने में जुट गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां बोलेरो की आग को बुझाने में लगी रहीं। घंटों मशक्कत की बात बोलेरो की आग पर काबू पाया गया। पुलिस शवों को बोलेरो से निकालकर शिनाख्त में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि घाटी में ट्रक उतार रहा था। उसके पीछे कार थी। कार के पीछे एक ट्रेलर था। उसके पीछे बोलेरो थी। आपस में सभी गाड़ियां टकरा गईं। बोलेरो में आग लग गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम बुझाने के लिए लगी है। बोलेरो सवार लोग जले हैं। राहत बचाव कार्य चल रहा है।

चारों वाहनों की हुई पहचान

मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि हादसे के बाद चारों वाहनों की पहचान हो गई है। जिसमें एक ट्रक बिहार का है। दूसरा ट्रक मध्य प्रदेश का है। कार सोनभद्र की है और बोलेरो मिर्जापुर की है। जिसकी छानबीन की जा रही है। कुछ परिजनों से संपर्क हुआ है । उनसे बात कर मृतक लोगों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

ईमानदारी की मिसाल: ई- रिक्शा चालक ने 14 लाख के जेवर से भरा बैग लौटाया, मिला यह इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother