CarRunsOverEight : बाइकों में भिड़ंत के बाद मदद को जा रहे लोगों को कार ने कुचला, आठ की लोगों की मौत, आक्रोश

Car Runs Over Bystanders Rushing to Aid After Bike Collision; Eight Dead, Outrage Ensues

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उनकी मदद करने के लिए पहुंचे।

अंबेडकरनगर। CarRunsOverEight  यूपी के अंबेडकरनगर जिले में रविवार रात जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उनकी मदद करने के लिए पहुंचे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने लालचंद्र पुत्र फेंकू निवासी पट्टी मुइथन जलालपुर, उत्तम पुत्र जगतपाल निवासी सेमरा कटका, कैफी पुत्र हसन मोहसिन निवासी लोरपुर ताजन, राजू पुत्र छेदीलाल निवासी सिकंदरपुर सम्मनपुर सहित सम्मनपुर क्षेत्र के जैनापुर निवासी आदित्य व दिव्यांशु दोनों सगे भाइयों को कार ने कुचल दिया ,जिससे सभी लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ जयवीर सिंह ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अज्ञात शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह हुए हादसे का शिकार

हादसे में कटका के सेमरा निवासी उत्तम, सम्मनपुर के जैना निवासी आदित्य (25), इसी गांव के छोटू उर्फ दिव्यांश (14), सम्मनपुर के सिकंदरपुर निवासी राजू गुप्ता (32), जलालपुर के पट्टी मोईन निवासी लालचंद (24), सैदापुर निवासी कैफे (32) आठ लोगों की मौत हो गई। बता दें कि अभी दो शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं इस हादसे की सूचना से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपित कार चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Mound of Earth : कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से आठ महिलाएं दबीं, तीन की मौत की सूचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours