‘एएमयू छोटा पाकिस्तान कहकर धमकी देने वाले दो चढ़े पुलिस के हत्थे, बाकी की तलाश तेज

Two individuals who threatened AMU by calling it 'Little Pakistan' nabbed by police; search for others intensified.

डॉक्टर ने खुद को घिरा देख 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी।

अलीगढ़।AMU Dubbed ‘Mini-Pakistan’  यूपी के अलीगढ़ में एएमयू कैंपस के पास अमरोहा के डॉक्टर को घेरकर एएमयू को छोटा पाकिस्तान कहकर काटने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। बता दें कि यह घटना उस समय हुई, जब डॉक्टर अपनी एएमयू छात्रा मित्र से मिलने आया था। इस संबंध में रिपोर्ट कराते हुए अमरोहा के गजरौला के नगलिया मेव के डॉ. कुलवंत सिंह ने बताया था कि वह 14 अप्रैल को अपनी मित्र छात्रा से मिलने एएमयू कैंपस गया था। छात्रा से मुलाकात के बाद जब वह लौटने लगा, तभी कुछ युवक वहां पहुंच गए और उससे अभद्रता करने लगे।

खुलेआम काटने की धमकी

आरोप है कि एक उनमें से एक युवक ने खुद को एम टेक द्वितीय वर्ष का छात्र बताया और गालियां देने लगा। इसके बाद युवकों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और बाद में अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। बोले, यहां सिर्फ मुस्लिमों की चलती है। एएमयू छोटा पाकिस्तान है। यहां तुझे काटकर हलाल कर देंगे और दफना देंगे। तेरे घर वालों को भी तेरा पता नहीं चलेगा। उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही। जिस पर खुद को घिरा देख उसने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी।

इस बीच विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंची और अपने साथ प्रॉक्टर कार्यालय ले गई। वहां पूछताछ के दौरान उसका मोबाइल भी कुछ समय के लिए अपने पास रख लिया गया। कुछ देर बाद 112 पुलिस भी पहुंची और आवश्यक जानकारी लेने के बाद उसे सुरक्षित बाहर भिजवा दिया। वहीं इस संबंध में एसपी आदित्य बंसल का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से इस मामले में पहचाने गए दो एएमयू छात्र मूल रूप से गाजीपुर डिबाई हाल सुलेमान हॉल के शहबाज व मूल रूप से शीशगढ़ बरेली हाल किदवई हाउस के नजीब को जेल भेजा गया है। इनमें से एक एमटेक व दूसरा बीटेक का छात्र है। बाकी की तलाश व पहचान के प्रयास जारी हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रची थी NoidaViolence की साजिश, कई संगठनों के साथ मिलकर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother