UP ATS ने 30 साल से फरार खालिस्तानी आतंकी को पकड़ा, सरकार ने रखा था 25 हजार का इनाम

UP ATS caught a Khalistani terrorist who was absconding for 30 years, the government had placed a reward of 25 thousand on him

नोएडा यूनिट और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

लखनऊ। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP ATS) ने बड़ी कार्रवाई की है। 30 साल से फरार चल रहे खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को पकड़ा है। मंगत पर 25 हजार रुपये का इनाम था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी एटीएस ने बुधवार देर रात प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को पकड़ा है। उस पर 25,000 रुपये का इनाम था। नोएडा यूनिट और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

मूलरूप से पंजाब के अमृतसर के मझीटा का रहने वाले मंगत सिंह का भाई संगत सिंह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का प्रमुख था। संगत सिंह को साल 1990 में पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। मंगत सिंह भी इस संगठन का सक्रिय सदस्य था।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’