झांसी। एमपी की Former CM Uma Bharti के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट के लिए ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोकी गई। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री की ट्रेन छूटने पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधिकारियों ने रेलवे प्रशासन से बात की और ट्रेन को रुकवाया गया। उनके ट्रेन में सवार होने के बाद गाड़ी आगे बढ़ी। इस दौरान 5 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। मीडिया ने चेन पुलिंग को लेकर जब पूर्व सीएम उमा भारती से सवाल किया तो बोलीं कि रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था है। वह दोपहर 2:18 बजे झांसी रेलवे स्टेशन आ गई थीं। ट्रेन 2:23 बजे थी। वह एक्सीलरेटर से जा रही थीं लेकिन अफसरों ने ई-कार्ट से जाने के लिए कह दिया।
कुछ दूरी चलने पर ई-कार्ट के सामने से एक ट्रेन निकली। इसलिए पांच मिनट तक वहीं खड़े रहना पड़ा। फिर हथ ठेला निकला। ये रेलवे की गलती से हुआ है। इस मामले में रेल मंत्री से बात की जाएगी। मथुरा, झांसी, ललितपुर समेत कई स्टेशनों पर ऐसी दिक्कत आती है। खासकर दिव्यांग, बुजुर्गों को परेशान होना पड़ता है। आधुनिकता में संवेदनहीनता शामिल हो गई है।
Asha Bhosle आवाज की जादू से मदहोश करने वाली आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
