लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राजकीय चालक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का दो साल के लिए विस्तार किया गया है। इस मौके पर कार्यकारणी के अध्यक्ष संजय कुमार, महामंत्री विनोद कुमार यादव, संयुक्त मंत्री हेमन्त कुमार एवं प्रचार मंत्री फिरोज खान का स्वागत किया गया। दरअसल विगत दिवस राजधानी स्थित पीडब्ल्यूडी के चालक भवन सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में विभिन्न विभागों के चालक संघ एवं उनके पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी को पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया।
पदाधिकारियों ने यूं जताया आभार
समारोह में कार्यकारणी के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि यह स्वागत समारोह नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग विभागों में चालक संगठन की एकता को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि हम भले ही अलग-अलग विभागों का प्रतिनिधित्व करते हैं, पर चालक चालक भाई-भाई हैं और सभी प्रांतीय संघ एक दूसरे के हर संघर्ष में पूरी तत्परता से सदैव खड़ा रहेगा। इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रांतीय चालक संघ के पदाधिकारियों ने सभी के प्रति आभार जताया।
विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
मुख्य रूप से सिंचाई विभाग चालक संघ के पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, लोक निर्माण विभाग चालक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव, प्रांतीय महामंत्री सुभाष मिश्रा एवं वाणिज्य कर विभाग के प्रांतीय महामंत्री सूरज कुमार, नियोजन विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष रामविलास यादव, बाल विकास पुष्टाहार से प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, चकबंदी विभाग चालक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मिठाई लाल यादव सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें..
