Wife Murder : चंदौली में हैवान बना युवक बेटी के सामने लोहे की रॉड से पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

In Chandauli, a young man turned into a monster and beat his wife to death with an iron rod in front of their daughter.

शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

चंदौली।Wife Murder  यूपी के चंदौली जिले में एक युवक ने मामूली विवाद में बेटी के सामने पत्नी को लोहे की राड से पीट—पीटकर पत्नी को मार डाला। वारदात के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बोरे में भरकर चार पहिया वाहन से चंद्रप्रभा जंगल स्थित जलेबिया मोड़ के पास फेंक दिया। मृतका की पहचान सोनी खरवार के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2020 में गौतम खरवार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कई दिनों से सोनी से संपर्क न होने पर मायके पक्ष के लोग चिंतित हो गए। काफी प्रयास के बावजूद संपर्क न होने पर परिजन सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

पुलिस जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने पति गौतम खरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या कर दी और सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चंद्रप्रभा जंगल से शव बरामद कर लिया। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस निर्मम हत्या को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Panchayat Elections : यूपी में टल सकता है पंचायत चुनाव, अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother