Poisonous Liquor प्रेम प्रसंग में बाधा बने भाई को रास्ते से हटाने बहन ने शराब में मिलाया जहर, पीकर तीन लोगों की मौत

To eliminate her brother—who stood as an obstacle in her love affair—a sister mixed poison into his alcohol; three people died after consuming it.

यूपी के मोदीपुरम में शराब से हुई तीन लोगों की मौत के मामले ने अब मोड़ आ गया।

मेरठ। Poisonous Liquor प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे भाई को रास्ते से हटाने के लिए बहन ने ऐसी साजिश र​ची कि पुलिस भी चक्कर घिन्नी हो गई। भाई के शराब पीने का आदि होने का फायदा उठाते हुए बहन ने घर में रखी शराब में जहर मिला दिया, जिसे पीकर भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हत्यारोपी ने सोच रखा था कि इस मौत को शरााब से सामान्य मौत बताकर वह अपने अपराध को छिपा लेगी, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह शराब उसका भाई दो अन्य लोगों के साथ बैठकर पीएगा,जिस पीते ही तीनों की मौत हो गई। उसके बार— बार बयान बदलने पर पुलिस ने उसे और उसके प्रेमी को उठाकर पूछताछ किया तो सारा भेद खुल गया।

यूपी के मोदीपुरम में शराब से हुई तीन लोगों की मौत के मामले ने अब मोड़ आ गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह केवल शराब का मामला नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत हत्या की गई। मृतक अंकित उर्फ दौलत की बहन अलका और उसके प्रेमी पवन उर्फ पोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बहन ने रची साजिश

पुलिस के अनुसार, अलका पुत्री जगपाल का दौराला निवासी पवन उर्फ पोली (पुत्र कमर पाल) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका उसका भाई अंकित विरोध करता था। इसी कारण दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि अलका ने घर में रखी शराब में जहर मिला दिया। योजना थी कि अंकित अकेले शराब पीकर मर जाएगा और मामला सामान्य शराब से मौत मान लिया जाएगा। लेकिन घटनाक्रम ने मोड़ ले लिया। अंकित शराब लेकर स्पेलर पर पहुंचा, जहां बाबूराम प्रजापति और जितेंद्र ने भी उसके साथ शराब पी ली। जहरीले पदार्थ का असर इतना घातक था कि तीनों की एक-एक कर मौत हो गई।

पुलिस ने प्रेमी जोड़े को उठाया

शनिवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने पवन उर्फ पोली को हिरासत में लिया, जबकि करीब सात बजे अलका को भी पकड़ लिया गया। दोनों से सख्ती से पूछताछ जारी है स्थानीय लोगों के मुताबिक, अंकित शराब पीने का आदी था, जिसका फायदा उठाकर इस साजिश को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दौराला कस्बे में शराब से हुई तीन लोगों की मौत के मामले में जांच के दौरान मृतक अंकित की बहन अलका के बयानों में आए विरोधाभास ने पूरे मामले को बदल दिया, जिसके बाद पुलिस का शक उस पर गहरा गया।

बार— बार बदला बयान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान अलका बार-बार अपने बयान बदलती रही। शुरुआत में उसने खुद को पूरी घटना से अनजान बताते हुए इसे सामान्य हादसा साबित करने की कोशिश की, लेकिन उसके बयान हर बार बदलते रहे। इसी वजह से पुलिस को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ।अधिकारियों का कहना है कि अलका लगातार ड्रामा रचती रही और जांच को भटकाने का प्रयास करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर कई अहम तथ्य सामने आने लगे। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ाया और उसे हिरासत में ले लिया।

Cylinder Shortage: घर में खत्म हुआ सिलेंडर तो दंपती में हुआ विवाद, पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother