UP ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विस्फोट की साजिश को किया नाकाम, चार आतंकी गिरफ्तार

UP ATS Foils Plot to Bomb Lucknow Railway Station; Four Terrorists Arrested

रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

लखनऊ। UP ATS ने देश—विरोधी साजिश रचने वाले चार पाकिस्तानी हैंडलर(आईएसआई) के इशारे पर काम करने वालों को पकड़ा है। चार आतंकी गुरुवार को लखनऊ रेलवे स्टेशन व उसके आसपास विस्फोट करने के फिराक में थे। तभी एटीएस की टीम ने उनको दबोच लिया। इनका गिरोह देश भर में रेलवे सिग्नल बॉक्स, सिलिंडर भरे वाहनों और प्रतिष्ठित संस्थानों में आगजनी कर दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। सबसे पहला निशाना लखनऊ रेलवे स्टेशन था। इनके निशाने पर कई दलों के राजनेता भी थे,जिन्हें मारकर यह लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक, मेरठ निवासी साकिब उर्फ डेविल गिरोह का सरगना है। वह टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और सिग्नल जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पाकिस्तानी हैंडलर और कट्टरपंथी संगठनों के संपर्क में था। उसका सहयोगी मेरठ निवासी अरबाब भी इस नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। दोनों ने मिलकर गौतमबुद्धनगर के विकास उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला को पैसों का लालच देकर अपने साथ जोड़ा। बृहस्पतिवार को आरोपी चारबाग रेलवे स्टेशन के पास रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।एटीएस के पास इसका पूरा इनपुट था। इसलिए टीमें आरोपियों को ट्रेस करते हुए मौके पर पहुंची और चारों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी साकिब नाई का काम करता है।

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला Shooter Ashu पु​लिस की तीन गोलियों से हुआ ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother