Mainpuri News यूपी के मैनपुरी जिले में मंगलवार रात हुए हादसे में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। यह हादसा थाना कुरावली इलाके के गांव जटपुरा में मंगलवार रात हुआ।हादसे में घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि यह हादसा टीनशेड़ के गिरने की वजह से हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। कुरावली थाना इलाके के गांव आटपुरा में बृजेश सिंह जाटव मंगलवार रात को परिवार सहित टीनशेड के नीचे सो रहे थे। रात को मकान की कच्ची दीवार पर रखी टीनशेड सो रहे लोगों पर गिर गई।
गहरी नींद में सो रहे थे लोग
जिस समय यह हादसा हुआ परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। हादसे के दौरान हुई तेज आवाज के बाद पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है।वहां चिकित्सक ने 40 साल की रूबी, आठ साल का दिलीप पुत्र बृजेश, 13 साल की देवी पुत्री बृजेश को मृत घोषित कर दिया। घायल बृजेश, 15 वर्षीय गुड़िया, पांच वर्षीय पल्लवी का उपचार चल रहा है।
इंदौर में electric car में चार्जिंग के दौरान लगी आग, पास रखे सिलिंडर भी फटे, हादसे में छह की मौत
