Murder of mother and son: पड़ोसी निकला दिव्यांग मां-बेटे का कातिल, हत्या से महिला से किया था दुष्कर्म

Neighbor turns out to be the murderer of disabled mother and son, who raped the woman before killing her.

दिव्यांग बेटे की मौत गला दबाने और पानी में डुबोने से होने की पुष्टि हुई है।

लखनऊ।Murder of mother and son  राजधानी लखनऊ में हुई दिव्यांग मां और बेटे की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया।  आरोपी कुछ दिन पहले हुए झगड़े की खुन्नस निकालने के लिए पहले महिला से दुष्कर्म ​किया, इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके ​बाद विरोध कर रहे दिव्यांग बेटे को भी पानी भरे टब में डुबोकर मार ​डाला।

सीसीटीवी से पकड़ा गया हत्यारोपी

लखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव निवासी महिला का पड़ोसी आरोपी का कुछ दिन पहले उससे विवाद हुआ था। इसके बाद से वह रंजिश मान रहा था। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो हत्यारा भागते हुए नजर आया। उसके कपड़े भी गीले थे। एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला कसकर हत्या की बात सामने आई है। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है। डॉक्टरों ने विसरा और महिला के कपड़े सुरक्षित रखे हैं।

मां को बचाने किया संघर्ष

महिला के दिव्यांग बेटे की मौत गला दबाने और पानी में डुबोने से होने की पुष्टि हुई है। ऐसा लग रहा है कि हत्यारे ने युवक का गला दबाने के बाद उसे पानी भरे टब में डुबो दिया था। इसी दौरान हत्यारे के कपड़े भी गीले हो गए थे। महिला सोमवार शाम 6:58 बजे तक अपनी दुकान पर थी। सात बजकर दो मिनट पर वह घर से निकली। किराने की दुकान से सामान लेने के बाद मोमोज व दूध खरीदा। शाम 7:25 बजे महिला घर वापस जाते दिखी। हत्यारा 7:31 बजे महिला के घर की ओर जाते कैमरे में देखा गया है। महिला के घर के तीन ओर कैमरे लगे हैं, जिससे पुलिस को मदद मिली है। इंस्पेक्टर ने महिला के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए हैं।

महिला के फाड़ दिए थे सारे कपड़े

मृतका की बहन ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई है। इसके मुताबिक एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले उनकी बहन से अभद्रता की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कई जगह चोट व खरोंच के निशान मिले हैं। हत्यारे ने महिला के सारे कपड़े फाड़ दिए थे। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और शव पर कंबल फेंककर भाग निकला।वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा गांव छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसके करीबियों से पूछताछ की, पर उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

cabinet meeting : 30 प्रस्तावों को मंजूरी, 59 हजार गांवों की सुगम होगी राह,दौड़ेंगी बसें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother