बदायूं।Murder in a love affair यूपी के बदायूं जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां बुआ के घर आए युवक को फुफेरे भाइयों ने लाठी—डंडे से दौड़ाकर इतना पीटा की उसने अस्पताल पहुंचने से पहलेे दम तोड़ दिया। आरोप है कि उसका फुफेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसे जहर का इंजेक्शन देकर मारा गया है।
शनिवार की शाम को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर निवासी युवक बुआ के घर उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा था। वहां फुफेरे भाई की बेटी को मोबाइल देकर वह घर लौट रहा था, तभी प्रेम प्रसंग के शक में भाई व फूफा समेत पांच लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लाठी—डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।
पांच लोगों ने घेरकर मारा
मृतक की मां कन्यावती ने बताया कि उसकी ननद उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में है। उसका बेटा कमल किशोर शनिवार को बुआ के घर गया था। वहां उसके भांजे ने बहन के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर बेटे के साथ मारपीट की। बेटा घर से भागा तो रास्ते में पांच लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटा और जहर का इंजेक्शन लगाकर मार दिया। मां का कहना है कि आज तक किसी रिश्तेदार न उनको प्रेम प्रसंग के बारे में हमें नहीं बताया। जब बेटा रिश्तेदारी में गया तो गलत आरोप लगाकर बेटे को मार दिया।
फुफेरे भाई की बेटी को दे रहा था मोबाइल
इंस्पेक्टर उसहैत देवेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की सूचना पर वह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे। लोगों से पूछताछ में सामने आया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर का रहने वाला 18 वर्षीय युवक कमल किशोर देर शाम बुआ के घर आया था। युवक अपने फुफेरे भाई की बेटी को मोबाइल दे रहा था। उसे फुफेरे भाई ने देख लिया। इसके बाद युवक घर से निकलकर भाग गया।
इसके बाद परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे दौड़ पड़े। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर परिवार के लोगों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट कर दी। इधर, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की गाड़ी आते देख आरोपी उसको छोड़कर भाग गए। पुलिस उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
Khaki again infamous in Agra: बात नहीं मानने पर दूध विक्रेता को बेहरमी से पीटा, नाखून तक उखाड़ लिए
