Murder of uncle-nephew एटा में डीजे पर डांस कर रहे चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, खुशियों वाले घर में पसरा मातम

Uncle and nephew shot dead while dancing to a DJ in Etah, mourning descends on a happy home

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एटा। Murder of uncle-nephew यूपी के एटा जिले में शनिवार रात भात के कार्यक्रम के दौरान घर के बाहर बज रहे डीजे पर डांस कर रहे चाचा—भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे घर में फैली खुशियों के बीच मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अलीगंज विकासखंड के नया गांव के थाना इलाके के उभईअसदनगर गांव में डीजे बजाने को लेकर अचानक गोली चल गई। गोली 11 वर्षीय सोहेल और उसके चाचा 17 वर्षीय शाहरुख को लग गई। दोनों खून से लथपथ होकर डीजे की फर्श पर गिर गए। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन मौके की तरफ दौड़ पड़े।

घायलों को तत्काल अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने 12 वर्षीय सोहेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं 17 वर्षीय शाहरुख को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जिसने इलाज के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

गोली चलने से मची अफरा- तफरी

परिजनों ने बताया कि अंदर खाना चल रहा था। मामा के बेटे सलमान की रविवार को बरात जानी थी। भात और दावत का कार्यक्रम था। सोहेल और शाहरुख डीजे पर डांस कर रहे थे, इसी दौरान अचानक गोली चली और चीख पुकार मच गई। लोग दौड़कर बाहर पहुंचे तो देखा दोनों फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। दोनों को लेकर अलीगंज पहुंचे, यहां डॉक्टर ने सोहेल को मृत घोषित कर दिया है। शाहरुख की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उभई असदनगर गांव में भात का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे चल रहा था, जहां संदिग्ध हालत में गोली चल गई। गोली से दो लड़कों की मौत हो गई है। गोली चलने के कारणों का पता किया जा रहा है।

Forgery in SIR : कुवैत में रह रहे बेटों का मां ने भरा एसआईआर फार्म,सुपरवाइजर ने दर्ज कराई एफआईआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother