Murder of childआजमगढ़ में पड़ोसी ने सात साल के बालक की हत्या कर शव बोरे में भरकर गेट पर टांगा

In Azamgarh, a neighbour murdered a seven-year-old boy, stuffed his body in a sack and hung it at the gate.

परिजनों ने पड़ोसी शैलेंद्र निगम पर हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

आजमगढ़।Murder of child  यूपी के आजमगढ़ जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सात साल के बच्चे की हत्या करके शव बोरे में भरकर उसके दरवाजे पर टांग दिया गया। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह वारदात आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला का है। यहां के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी मुकर्रम अली के सात साल के बेटे शाजेब अली की कारोबारी रंजिश में गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर के बगल के गेट के पास तार पर बोरे में बच्चे का शव लटकता मिला। परिजनों ने पड़ोसी शैलेंद्र निगम पर हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

बच्चे की हत्या की सूचना पर पांच थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई। परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के विरोध में लोगों ने दुकानों को भी बंद रखा। इधर, शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस ने इटौरा में डेंटल कॉलेज के पास से मुख्य आरोपी शैलेंद्र निगम उर्फ मंटू और उसके छोटे भाई राजा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शैलेंद्र के पैर में दो गोली और संदीप के पैर में एक गोली लगी है। एडिशनल एसपी चिराग जैन ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कारोबारी रंजिश में वारदात को अंजाम देना कबूला है। मुकर्रम अली और शैलेंद्र निगम की हार्डवेयर दुकानें आसपास हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ये है पूरा मामला

सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला, हाइडिल चौराहे के पास रहने वाले मुकर्रम अली ने बताया बेटा शाजेब बुधवार शाम घर से लापता था। इसकी सूचना शाम करीब 7 बजे सिधारी थाने पर दी थी। पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुटी थी। गुरुवार की सुबह 7 बजे किसी ने फोन कर फिरौती मांगी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सर्विलांस से फोन नंबर का पता ही कर रही थी कि सुबह करीब 11 बजे शाजेब का शव उसके घर के बगल में लगे गेट के ऊपर तार से लटकते बोरे में मिला। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया।

पांच थानों की पुलिस पहुंची

सूचना पर एडिशनल एसपी चिराग जैन मौके पर पहुंच गए। पांच थानों की पुलिस व पीएसी भी बुला ली गई। फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड व सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंची। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर आरोपी की दुकान के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठे गए। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि परिजनों को सुबह 7 बजे एक कॉल फिरौती के लिए आई थी। सर्विलांस टीम पता लगा रही थी कि दिन में करीब 11 बजे बच्चे का शव बोरे में तार से लटकता मिला। जो फोन आया था, वह परिजनों को और पुलिस को भटकाने के लिए आया था।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया जांच में पता चला ​कि परिजन जिस पर आरोप लगा रहे हैं, उसी की छत पर खून के निशान मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में स्पष्ट होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।सिधारी थाना क्षेत्र के पठानटोला में बच्चे की हत्या की जानकारी मिलते ही सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए वह अधिकारियों से भी बात करेंगे।

मंडप में दहेज के दूल्हे ने किया नाटक तो प्रेमी ने आगे बढ़कर थामा हाथ, बैरंग लौटी बरात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां