Road accident in Jaunpur छत्तीसगढ़ के यात्रियों से भरी बस जौनपुर में ट्रेलर से टकराई, चार की मौत,कई लोग घायल

A bus full of passengers from Chhattisgarh collided with a trailer in Jaunpur, four died, many injured

हादसे के बाद घायलों के बीच चीख- पुकार मच गई।

Road accident in Jaunpur  यूपी के जौनपुर जिले में रविवार रात छत्तीसगढ़ के यात्रियों से भरी बस की टक्कर एक ट्रेलर से हो गई। इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए । यह लोग अयोध्या से दर्शन करने के बाद काशी के बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार रात हुआ।

छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या गई थी। अयोध्या दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। भोर में करीब तीन बजे बस लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में पहुंची थी। जहां ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस टकरा गई।

हादसे के बाद मची चीख- पुकार

हादसे के बाद घायलों के बीच चीख- पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य श्रद्धालुओं का इलाज जारी है। एसपी जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ के मुताबिक हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। जबकि नौ लोग घायल हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही मृतकों के नाम पता घायलों से कर रही है, ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके।

दागी से यारी पड़ी भारी: Akhilesh Dubey का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार,45 पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother