मुरादाबाद।ishk ka junoon परिवार रुपी गाड़ी चलाने के लिए समाज ने पति पत्नी को पहिए की तरह फीट किया है। परिवार को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों और मां-बाप की जिम्मेदारी दी गई है। आधुनिकता की दौर में पति पत्नी के विचार और जब नहीं मिलते तो शुरू होता है, एक दूसरे को धोखा देने का दौर। कुछ ऐसा ही मामला मुरादाबाद सामने आया। यहां एक महिला का अपने पति से दिल नहीं भरा तो वह सोशल मीडिया से राजस्थान निवासी एक युवक प्रेम प्रसंग कर ली। आभासी दुनिया का उनका प्रेम इस कदर पहुंच गया कि युवक पांच सौ किमी दूर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इसके बाद महिला उसे कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गई। जैसे ही दोनों कमरे में रासलीला में डूबे, तभी पति पीछे से पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर ठुकाई करने लगा। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को बुलानी पड़ी। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। काफी देर की तकझक के बाद युवक अपने घर तो महिला मायके लौट गई।
दिल्ली में रहता है प्रेमी
नागफनी क्षेत्र में रहने वाली महिलस की शादी 15 साल पहले अमरोहा जिले के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। एक की उम्र 13 और दूसरे बेटे की उम्र 10 साल है। करीब पांच साल पहले फेसबुक से राजस्थान के टोंक जिले के युवक से दोस्ती हो गई। युवक दिल्ली में रहकर ग्राफिक डिजाइनिंग करता है। फेसबुक पर दोनों चैटिंग करते थे। उन्होंने एक दूसरे के नंबर ले लिए। इसके बाद कभी महिला दिल्ली में युवक से मिलने जाती तो कभी युवक अमरोहा में आकर महिला से मिलता था।
महिला पति और बच्चों से जरूरी काम होने की बात कहकर घर से निकल जाती थी। वह घंटों गायब रहती और फिर वापस आ जाती थी। पति को महिला पर शक होने लगा। उसने उसकी निगरानी शुरू कर दी। निगरानी बढ़ने पर महिला अपने प्रेमी से बात नहीं कर पा रही थी। इसके बाद करीब दो माह पहले वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर मायके आकर रहने लगी।
पति के करीबी ने दी जानकारी
शुक्रवार को उसने प्रेमी को मिलने के लिए कोतवाली क्षेत्र में होटल में बुला लिया। महिला के पति के करीबी ने उसे देख लिया और इसकी जानकारी पति को दे दी। इसके बाद पति उसे तलाश करते हुए होटल में पहुंच गया। यहां होटल के कमरे में महिला और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे। पति ने दोनों की जमकर पिटाई की और पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। इसकी जानकारी मिलने पर महिला के बेटे और मायके वाले भी आ गए। महिला को घर चलने को कहा तो उसने साथ जाने से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। पति सब कुछ भूलकर उसे साथ ले जाने को तैयार रहा लेकिन महिला नहीं मानी।
