इंफाल। दो साल से हिंसा की आग जल रहे मणिपुण में शांति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के दौरे पर पहुंच है। यह मणिपुर की उनकी पहली यात्रा है। इस दौरान वे चुराचांदपुर और इंफाल में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे। वे मणिपुर के लोगों को 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात के तौर पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बता दें प्रधानमंत्री शनिवार से सोमवार तक पांच राज्यों-मिजोरम, मणिपुर, असम, बिहार और बंगाल के दौरे पर रहेंगे।
विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री मणिपुर के चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा मोदी इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री इंफाल के मंत्रीपुखरी में 101 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए मणिपुर पुलिस मुख्यालय और उसी इलाके में 538 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नागरिक सचिवालय का उद्घाटन करेंगे। चुराचंदपुर से पीएम मोदी विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें 3,647 करोड़ रुपये की जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना और 550 करोड़ रुपये की मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (MIND) परियोजना शामिल है।
इससे पहले मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि की। यह दौरा विपक्षी दलों की ओर से कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के बाद मणिपुर का दौरा न करने की लगातार आलोचना के बीच हो रहा है। मई 2023 से अब तक 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।
The Pit of Death in Lucknow : तेज रफ्तार बस गड्ढे में गिरी, हादसे में पांच की गई जान, 19 लोग घायल
