वाशिंगटन। पूरे में विश्व में इस समय युद्ध रुकवाकर दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाने वाले अमेरिका में बुधवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। वह भी ट्रंप के बेहद करीबी कंजरवेटिव युवा नेता Charlie Kirk (31) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज में भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए दुख व्यक्त किया। यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया है।
बता दें यह वारदात उस समय हुई जब कर्क विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित बहस में दर्शकों से सवाल ले रहे थे। जैसे ही उन्होंने एक सवाल का जवाब दिया, दूर से चली गोली उनके गले में आ लगी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कर्क को लहूलुहान होकर गिरते देखा गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
काले कपड़े में थे हमलावर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर काले कपड़े में थे और कैंपस की एक इमारत की छत से गोली चलाई। हमले के तुरंत बाद कैंपस को खाली कराया गया और कक्षाएं अनिश्चितकाल तक रद्द कर दी गईं। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान जारी है। Charlie Kirkपर यह हमला 10 सितंबर को उस वक्त किया गया जब वह छात्रों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में चर्चा कर रहे थे । इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में किर्क सफेद टेंट के नीचे हाथ में माइक लेकर बोलते दिख रहे हैं, तभी अचानक एक गोली की आवाज आती है और उनके गले से खून बहने लगता है। यह देख वहां अफरातफरी मच गई।
ट्रंप ने जताया दुख
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के निदेश कास पटेल ने कहा कि वह घटना पर करीबी नजर रख रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। इस हत्या की डेमोक्रेट और रिपब्लिकन नेताओं ने एकजुट होकर निंदा की। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूज़ॉम ने इसे ‘घिनौना और निंदनीय’ करार दिया है। वहीं, पूर्व सांसद गैब्रिएल गिफर्ड्स ने चार्ली की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी हत्या ने मेरा दिल तोड़ दिया।
चार्ली किर्क के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दुख जताया। उन्होंने लिखा कि चार्ली किर्क के सम्मान में, जो एक सच्चे महान अमेरिकी देशभक्त थे, पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी अमेरिकी ध्वज रविवार शाम 6 बजे तक आधे झुके रहेंगे। बता दें चार्ली किर्क की गिनती ट्रंप के करीबियों में होती थी। किर्क ने 2012 में शिकागो के उपनगर में टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की थी। इस संगठन का मकसद कॉलेज कैंपसों में कम टैक्स और सीमित सरकार की विचारधारा को बढ़ावा देना था।
UP border sealed : सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई निगरानी, बार्डर से आवाजाही बंद
