बिहार में pasta खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, इलाज के दौरान 2 की मौत

Seven members of a family fell ill after eating pasta in Bihar, 2 died during treatment

डॉक्टरों का मानना है कि पास्ता या तो बासी था या उसमें किसी तरह की मिलावट हो सकती है।

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहीवर गांव में pasta खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार पड़ गए। परिजनों ने तुरंत सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी पांच का इलाज अब भी जारी है। इस घटना ने गांव में दहशत का माहौल है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद बक्सर एसपी शुभम आर्य खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम यह जांच कर रही है कि पास्ता खाने के बाद इतनी गंभीर स्थिति क्यों बनी। पड़ोसियों ने बताया परिवार ने दोपहर के समय पास्ता बनाया और सभी ने एक साथ बैठकर खाया। इसके कुछ घंटे बाद सभी को उल्टी-दस्त और सिरदर्द की शिकायत हुई, हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का मानना है कि पास्ता या तो बासी था या उसमें किसी तरह की मिलावट हो सकती है। वहीं एक साथ एक ही परिवार के दो लोगों की मौत और पांच लोगों के बीमार होने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग अब खाने—पीने की चीजे बहुत सोच-समझकर खरीद रहे है।

 

दोस्त ने जब बहन को प्रेम जाल में फंसाया तो शराब पार्टी के बहाने बुलाकर दोस्तों के साथ पहले हाथ काटा फिर गला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother