बुलंदशहर।up mein gundagardi पहले बसपा फिर सपा से विधानसभा पहुंचकर जनता की रहनुमाई करने वाले बुलंदशहर के पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह कांग्रेस नेत्री और पत्नी से मारपीट और गाली गलौज करते नजर आ रहे है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है; वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।बता दें कि अर्चना पांडा कांग्रेस नेता हैं। वह गुड्डू पंडित की तीसरी पत्नी हैं। गुड्डू सपा विधायक हैं। अर्चना पांडा कांग्रेस महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। दोनों नेता अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी कर रहे हैं। इस घटना से पहले भी गुड्डूू के ऊपर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं।
घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुलंदशहर के शिकारपुर बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस बुलंदशहर निवासी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वायरल वीडियो में पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित कांग्रेसी नेत्री अर्चना पांडा को जमीन पर गिराकर उन्होंने बालों से पकड़कर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जान बचाने के लिए कांग्रेस नेत्री भी उन पर झांडू से प्रहार करते हुए दिखाई दे रही है। इसके बाद कांग्रेसी नेत्री घर से बाहर निकलकर बाहर खड़ी दिखाई दे रही है।
अर्चना पांडा ने बताया कि वह बेटे के साथ घर में मौजूद थी। आरोप है कि पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित उनके आवास पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगे। जब वह दरवाजा खोलने गई, तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और अश्लील व अपमानजनक शब्दों से अपमानित किया। उनके बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। शोर सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
बच्चों को भी दे रहा धमकी
वीडियो बनता देख आरोपी ने उनके साथ मारपीट बंद कर दी। जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर घर के बाहर भागी और पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें और उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है। अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लंबित हैं। उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की। वहीं इस मामले में सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का अर्चना पांडा के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
‘Love and War’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम
