donation on commission लेने वाले 20 राजनीतिक दलों का भंडाफोड़, पढ़िए कैसे करते थे खेला

20 political parties taking donation on commission exposed, read how they used to play the game

यह दल दान की रकम का एक हिस्सा बतौर कमीशन लेकर बाकी रुपये वापस कर देते थे।

लखनऊ। देश सेवा के नाम पर राजनीतिक दल बनाकर पैसे कमाने वाले गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का आयकर विभाग ने भंडाफोड़ किया है। ऐसे 20 राजनीतिक दलों की सच्चाई सामने आई है जो आयकर चोरों की मदद करने के लिए ही संचालित हो रही है। इनमें से अधिकांश एक कमरे के कार्यालय से संचालित होते हैं। टैक्स में छूट के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट और अधिवक्ता इन दलों को दान (डोनेशन) देने का फर्जीवाड़ा करते हैं, जबकि यह दल दान की रकम का एक हिस्सा बतौर कमीशन लेकर बाकी रुपये वापस कर देते थे।

आयकर विभाग के अनुसार 14 जुलाई को देश भर में चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ताओं, बिचौलियों आदि के 150 से अधिक ठिकानों पर छापा मारकर इस फर्जीवाड़े के प्रमाण जुटाए गए थे। जांच में सामने आया कि वाराणसी में चार्टर्ड अकाउंटेंट दो सगे भाई इस तरह की धोखाधड़ी में संलिप्त हैं, जिसके बाद उनके ठिकानों को खंगालने पर फर्जी जानकारी देकर आयकर रिटर्न जमा करने के पुख्ता सुराग हाथ लगे थे। जांच में सामने आया कि कोरोना महामारी के बाद इस तरह के मामलों में वृद्धि हुई है। हाल ही में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने जिन 119 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उनकी निष्क्रियता की वजह से कारण बताओ नोटिस थमाया है, उनमें आयकर जांच के दायरे में आए ये 20 दल शामिल हैं।

57 लोगों ने भरा संशोधित रिटर्न

donation on commission के बाद आयकर विभाग ने राजनीतिक दलों को चंदा देने के नाम पर आयकर रिटर्न में फर्जीवाड़ा करने वाले 59 लोगों को नोटिस जारी किया, जिसमें से 57 ने अपना संशोधित रिटर्न जमा कर दिया है। साथ ही, उन्होंने अपनी गलती को भी स्वीकार किया है। अब आयकर विभाग उन सरकारी कर्मचारियों पर शिकंजा कसने जा रहा है, जो अन्य नियमों के तहत फर्जी आंकड़ा देकर टैक्स की छूट ले रहे थे। आयकर विभाग ने इस फर्जीवाड़े का पता लगाने के लिए बिचौलियों के कंप्यूटर के आईपी एड्रेस का पता लगाया। जिसके बाद उनके ठिकानों पर छापा मारकर सुबूत जुटाए। जांच में समाने आया कि तमाम चार्टर्ड अकाउंटेंट पर्दे के पीछे से कुछ टैक्स प्रैक्टिशनर के जरिये यह काम कराते हैं। बीते सप्ताह लखनऊ और गोंडा में ऐसे दो टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकाने खंगाले जा चुके हैं।

सीतापुर पुलिस ने Journalist Raghavendra के दो हत्यारोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया, एक- एक लाख था इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother