पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभी किसी तारिख का एलान नहीं हुआ, लेकिन सभी राजनीतिक दल मैदान मारने के लिए अपने—अपने दावपेंच चल रहे है। एनडीए की तरफ से तेजस्वी यादव और राहुल गांधी लगातार वादों की बरसात कर रहे है, इस बीच लालू यादव के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav ने बगावत का बिगुल बता दिया, वह नए झंडे और पार्टी से छोटे भाई के सपनों पर आरा चलाने के लिए तैयार है।
लालू ने पार्टी और परिवार से निकाला
पिछले दिनों Tej Pratap Yadav के अनुष्का यादव के साथ फोटो शेयर की थी। हालांकि, जब इस बात को लेकर मामला गरमाया तो तेज प्रताप ने फोटो डिलीट कर दिया। इसके साथ ही अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया था। इसके बाद लालू यादव ने परिवार की इज्जत मिट्टी में मिलाने का आरोप लगाकर उन्हें पार्टी और घर से निकाल दिया था। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह न तो उनके बयान हैं और न ही अनुष्का, बल्कि उनकी गाड़ी पर लगा नया झंडा है जो यह दर्शाता है कि तेज प्रताप ने पिता के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है।
‘जन संवाद यात्रा’ की शुरुआत
Tej Pratap Yadav ने गुरुवार से अपने ‘जन संवाद यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। पटना से महुआ के लिए रवाना होते वक्त उनकी गाड़ी पर आरजेडी का पारंपरिक झंडा नहीं दिखाई दिया। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपनी नई राजनीतिक टीम तैयार कर ली है। इस टीम का नाम दिया गया है ‘टीम तेजप्रताप’ और आने वाले विधानसभा चुनाव में महुआ से बतौर प्रत्याशी उतरने का ऐलान कर चुके हैं।बता दें कि 25 मई को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए राजद और परिवार दोनों से निष्कासित कर दिया था। अब तेज प्रताप का झंडा बदलना और जन संवाद यात्रा शुरू करना साफ संकेत देता है कि वे अब अपनी राजनीतिक राह खुद तय करने को तैयार हैं। राजद का झंडा हरे रंग का होता है, जिस पर लालू प्रसाद यादव की तस्वीर के साथ-साथ उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह, लालटेन छपा होता है। जन संवाद पर जाते हुए तेज प्रताप की गाड़ी पर लगा झंडा पार्टी के झंडे से कुछ अलग था। उसका रंग पीला था और उस में नीचे हरे रंग की एक पट्टी थी। इस पर आरजेडी पार्टी का चिन्ह और लालू की फोटो झंडे से गायब थी।
Nikki Tamboli नहीं जाएंगी गांव, उन्होंने रियलिटी शो ‘गोरिया चली गांव’ का ऑफर ठुकराया
