अलीगढ़। एक तरफ पति जहां परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रदेश जाकर दिन रात मेहनत कर रहे है, वहीं उनकी पत्नियां दूसरों से अवैध संबंध बनाकर रिश्तों और भरोसे का कत्ल करने से नहीं चूक रही है। उन्हें एक बार भी पति के त्याग और संघर्षों की याद नहीं आती। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के अलीगढ़ से सामने आया है।
यहां तीन बच्चों की मां का एक कुंवारे युवक से प्रेम प्रसंग हो गया और उसका पति परिवार का खर्च चलाने के लिए दिल्ली में रहकर मजूदरी करता था। वह जब भी घर आता तो पत्नी के अवैध संबंध का विरोध नहीं कर पाता, क्योंकि वह बच्चों के लिए परिवार को टूटने से बचाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा था। इस तरह आठ साल बीत गए वहीं बेवफा पत्नी का अवैध संबंध प्रगाढ़ होता गया। इसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। गुरुवार को जब वह घर आया तो महिला ने प्रेमी के हाथों उसे मरवा दिया।
आठ साल से दे रही थी पति को धोखा
पुलिस पुछताछ में पता चला बीना आठ साल से पति को धोखा दे रही थी। पति दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। कभी हफ्ते में तो कभी दस दिन में घर आता था। तीन बच्चों की मां बीना प्रेमी को जब भी मिलने बुलाती तो बच्चों और पति को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर सुला देती थी। यह बात पिता की हत्या के बाद स्कूल से थाने पहुंचे तीनों बच्चों ने पुलिस को बताई। यहां तक कह दिया कि उनकी मां को जेल भेज दो।
अलीगढ़ के मोहल्ला कोठी निवासी सुरेश का विवाह फिरोजाबाद के रैपुरा क्षेत्र के बीच का नगला की 30 वर्षीय बीना से 12 साल पहले हुआ था। सुरेश से उसे तीन तीन बच्चे हुए। सुरेश शादी के बाद से ही दिल्ली में नौकरी करता था। सप्ताह या दस दिन में छुट्टी लेकर परिवार से मिलने आता। इस बीच बीना के प्रेम संबंध घर से बीस मीटर की दूरी पर दुकान करने वाले मनोज से हो गए। पड़ोसी होने के नाते मनोज भी उसके घर आने लगा। बीना और मनोज के प्रेम प्रंसग धीरे—धीरे गांव में चर्चा का विषय बन गए। सुरेश जब दिल्ली से आया तो उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया। मगर वह नहीं मानी। तीन बार की पंचायत के बाद भी दोनो गुपचुप रहने लगे,जब सुरेश होता वह बच्चों के साथ ही उसके खाने में भी नींद की गोली मिला देती थी, इसके बाद प्रेमी के साथ गुलछर्रे उड़ाती थी।
बीना ने कई बार प्रेमी को पुलिस से बचाया
सीओ गर्वित सिंह ने बताया गांव में पंचायत की पाबंदियों के बीच एक बाद इन दोनों को अलीगढ़ के एक होटल में पुलिस ने पकड़ा था। तब महिला ही पुलिस से इसे यह कहकर बचाकर लाई कि वह अपने काम से लेकर आई थी। इसी तरह एक बाद दोनों दिल्ली में पकड़े गए। वहां से भी पुलिस से बचाकर लाई। चार माह पहले भी दोनों को गांव में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। तब खबर पर पुलिस पहुंची। मनोज को पकड़कर थाने लाया गया। मगर वह मनोज के पक्ष में बयान देकर उसे छुड़वाकर लाई। इससे पहले भी दो बार ऐसा हुआ।
पत्नी के प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे सुरेश (32) की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को उसकी पत्नी बीना के इशारे पर उसके प्रेमी मनोज ने अंजाम दिया। आरोपी तमंचा लेकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बीना को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है।
भारतीय सिनेमा के उभरते सितारों को तराशने का शानदार मंच देगा Screen Academy
