बरातियों से भरी एसयूवी और ट्रैक्टर में टक्कर, आठ लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

SUV full of baraatis collides with tractor, eight people die, two in critical condition

कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे मेंEight people died हो गई। कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत के चीख—पुकार मच गई, आठ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के कटिहार में समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक एसयूवी और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

बरात से लौटत रहे थे

पुलिस ने बताया कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तत्काल राहत और बचाव दल ने पीड़ितों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन युवक शामिल हैं, जबकि दो की स्थिति नाजुक है। शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। एसपी ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि सभी पीड़ित एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother