औरैया में बेटों ने पिता को अगवा करके पीट- पीटकर मार डाला, सामने आई हत्या की यह वजह

In Auraiya, sons kidnapped their father and beat him to death, this reason for the murder came to light

दोनों बेटों और किसान के भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

औरैया। यूपी के औरैया जिले से रिश्तों के कत्ल की खबर सामने आई, यहां बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे इटावा के किसान रविंद्र यादव की उनके बेटों ने बुआ के बेटे के साथ मिलकर पहले उनका अपहरण किया, इसके बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी।बाइक सवार रिश्तेदार की सूचना पर स्वाट टीम ने पीछा कर जयसिंहपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास से तीनों को पकड़ा। कार में बुरी तरह घायल मिले रविंद्र को सीएचसी एरवाकटरा ले गए जहां, डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस किसान के दोनों बेटों और किसान के भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला जमीन के विवाद का बताया जा रहा है।

इटावा के सिविल लाइन थाना के गांव नगला महाजीत निवासी रविंद्र यादव (50) पुत्र गेंदालाल कुदरकोट के रठा गांव निवासी मामा स्व. मिलाप सिंह के यहां रहते थे। वह रविवार की सुबह गांव के ही रिश्तेदार विवेक कुमार के साथ बाइक से भरथना (इटावा) निवासी बहनोई कायम सिंह के बीमार भाई को देखने जा रहे थे। सुबह आठ बजे करीब वैवाह बंबे और चंहैया गांव के बीच में पीछे से आई एक बिना नंबर की कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी,जिससे वह दोनों बाइक से गिर गए। इसके बाद कार सवारों ने दोनों से मारपीट की और रविंद्र को कार में डालकर साथ ले गए। अपहरण की सूचना पर पहुंचे एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने तीन टीमों के साथ किसान की तलाश शुरू की।

रविंद्र की नाक से निकल रहा था खून

किसान को लेकर भाग रहे आरोपियों की कार को स्वाट टीम ने एरवाकटरा थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया। पुलिस ने कार से रविंद्र को घायल हालत में बरामद किया। उनकी नाक से खून निकल रहा था, साथ ही पैरों पर भी काफी चोट के निशान थे। पुलिस ने कार से मृतक के बेटे आदेश, नवीन और उनकी बुआ के बेटे अंकित निवासी बकुआ अछल्दा को हिरासत में ले लिया। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि घायल विवेक की बहन रूबी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों ने पूछताछ की जा रही है।

अवैध संबंध बनी हत्या की वजह

किसान रविंद्र यादव की हत्या के पीछे उनके बेटों और भांजे का हाथ रहा। बेटों का कहना है कि उन्हें पिता का प्यार नहीं मिला, इसी वजह से उन्हें मार डाला। पुलिस की हिरासत में उन्होंने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। बेटों का आरोप है कि पिता के अवैध संबंध थे। वहीं, रिश्तेदारों ने जमीन के लालच में बेटों व उसके भांजे पर रविंद्र को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में आरोपियों का एक साथी भी शामिल बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother