शादी में बैंड बजाकर लौटे किशोरों को कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

Teenagers returning after playing band at a wedding were hit by a car, three dead, many injured

रात डेढ़ बजे आनंदपुर गांव के नजदीक तेज रफ्तार कार ने पीछे से बैंड की ठेली में जोरदार टक्कर मारी।

बरेली। यूपी के बरेली जिले के शाही क्षेत्र में शनिवार रात एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां बरात चढ़ाकर लौट रहे डीजे के साथ किशोरों को तेज रफ्तार ईको ने टक्कर मार दी, हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। शाही थाना क्षेत्र के बकैनियां वीरपुर के रहने वाले बैंड मलिक हरिओम वर्मा का शिवा बैंड नाम से धनेटा शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर गांव के बस अड्डे पर दुकान है। शनिवार की रात फिदाईपुर गांव से बरात चढ़ाकर बैंड की ठेली और जनरेटर को वापस आनंदपुर में दुकान पर करीब आठ-दस किशोर अन्य लोगों के साथ ले जा रहे थे।

एक ही गांव के है तीनों मृतक

रात करीब डेढ़ बजे धनेटा शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर गांव के नजदीक ही पीछे से मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से बैंड की ठेली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेली व जनरेटर को ले जा रहे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें बकैनिया वीरपुर के रहने वाले बैंड मलिक हरिओम वर्मा के भतीजे 16 वर्षीय रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल सचिन, मोहित, संजीव और दशरथ को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाते समय घायल गांव के ही 10 वर्षीय मोहित की भी मौत हो गई। वहीं बारह वर्षीय सचिन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य दो गंभीर लोगों का इलाज चल रहा है। रोहित अपने दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह कक्षा सात का छात्र था। शनिवार को स्कूल से आने के बाद शाम को वह ताऊ बैंड मालिक हरिओम वर्मा के साथ बरात में चला गया। सचिन दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। मोहित दो भाई वह एक बहन में दूसरे नंबर का था।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother