Weather Change दिल्ली में आंधी-बारिश से जगह- जगह गिरे पेड़, चार लोगों की मौत

Weather changed: Trees fell at many places due to storm and rain in Delhi, four people died

एक फ्लाइट को अहमदाबाद और दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया।

नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत देते हुए देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह Weather Change। मूसलाधार बारिश के साथ आई आंधी ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन मुश्किलें भी खड़ी की। जगह—जगह जलभराव और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। इससे कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। वहीं हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के कारण द्वारका के खरखरी नहर गांव में खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। उसके पति अजय को मामूली चोटें आई हैं।दिल्ली में खराब मौसम के कारण एक फ्लाइट को अहमदाबाद और दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया और कई अन्य फ्लाइट में देरी हुई। दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़े सूत्र ने यह जानकारी दी है।

बारिश और आंधी का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार एक मई से सात मई तक आंधी व बारिश का अनुमान है। इस कारण से तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 01 मई की रात से 04 मई की सुबह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, 05 और 06 मई को शाम के समय आंधी-तूफान और बादल गरजने की गतिविधियां रहेंगी। इससे पहले मौसम विभाग एक से दो मई के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी कर चुका है।दिल्ली में बूंदाबांदी का सिलसिला तड़के 3 बजे के बाज शुरू हुआ। पहले आईटीओ, मंडी हाउस और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश शुरू हुई। इसके बाद हवाओं में तेजी आई और अंधेरे के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother