भारत के सख्त रूख देख विदेश भाग गया Bilawal Bhutto और आर्मी चीफ का परिवार!

Seeing India's tough stand, Bilawal Bhutto and the Army Chief's family fled abroad!

सऊदी अरब, ईरान, और यूके जैसे देशों ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।

नईदिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बेकसूर 26 पर्यटकों की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत सरकार ने आतंकियों और इन्हें पनाह देने वालों पर भारत सरकार ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) के किए इस हमले को भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सबूत बताते हुए कठोर जवाबी कार्रवाइयां शुरू की हैं। पिछले 24 घंटों में भारत की सैन्य तैयारियों, कूटनीतिक कदमों, और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं ने दुनियाभर का ध्यान खींचा है। इस बीच सऊदी अरब, ईरान, और यूके जैसे देशों ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।

देर रात पीएम से रक्षामंत्री ने की मुलाकात

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार देर रात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली और इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में पहलगाम हमले के जवाब में सैन्य और कूटनीतिक रणनीतियों पर चर्चा हुई। इससे ठीक पहले, राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के साथ मुलाकात की, जिसमें एलओसी पर तैनाती और संभावित जवाबी कार्रवाइयों पर विचार-विमर्श हुआ. बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आतंकियों और उनके प्रायोजकों को बख्शा नहीं जाएगा। ‘

ब्रिटिश, यूक्रे-सऊदी ने भी समझाया

यूके के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की। लैमी ने तनाव को कम करने और संवाद और कूटनीति से समाधान की अपील की। सऊदी अरब, ईरान, और यूके ने दोनों देशों के नेताओं से बात कर तनाव घटाने की मांग की है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा, ‘आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ हैं, लेकिन युद्ध से बचा जाए’ सऊदी अरब ने भी दोनों पक्षों से संयम बरतने को कहा।

आर्मी चीफ का परिवार विदेश भागा

भारत के सख्त रुख से डरे पाकिस्तानी पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष Bilawal Bhutto ने अपने परिवार को कनाडा भेज दिया। इससे पहले, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भी अपने परिवार को देश से बाहर भेजा दिया था, यह खबर X पर वायरल हो रही है, जहां यूजर्स लिख रहे हैं, ‘पाकिस्तान के नेता भारत के जवाबी हमले से डर गए हैं’

शशि थरूर ने सरकार का पक्ष लिया

पहलगाम हमले पर कांग्रेस में आंतरिक मतभेद सामने आए। सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘कोई भी खुफिया तंत्र 100% फुलप्रूफ नहीं होता। हमें मौजूदा संकट में सरकार से जवाबदेही मांगनी चाहि, उनके इस बयान पर कांग्रेस सांसद उदित राज ने तंज कसते हुए कहा, ‘क्या शशि थरूर बीजेपी के प्रवक्ता हो गए हैं। यह विवाद X पर चर्चा का विषय बना, जहाँ कुछ यूजर्स ने उदित राज का समर्थन किया, तो कुछ ने थरूर की तार्किक बात को सराहा।

पहलगाम हमले के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान के खिलाफ आवाज़ बुलंद हुई. लंदन, पेरिस, मैड्रिड, हेलसिंकी, न्यूयॉर्क, और मेलबर्न में भारतीय समुदाय और स्थानीय लोग पाकिस्तानी दूतावासों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान पर कार्रवाई और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की मांग कर रहे हैं. लंदन में भारतीय समुदाय ने नारा दिया, ‘पाकिस्तान आतंक का गढ़, अब जवाब दो।

कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई

पिछले 24 घंटों में,भारतीय सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में चार और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। रविवार रात, बांदीपोरा में TRF के आतंकी अदनान शफी डार और त्राल में आमिर नजीर वानी के घरों को विस्फोट से उड़ा दिया गया।पिछले तीन दिनों में 10 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए हैं। NIA की टीम बैसरन घाटी में जांच तेज कर रही है। सरकार हर हाल में आतंकियों पर सख्त कार्रवाई करने का मूड बना चुकी है।

 

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother