Himani murder : बॉयफ्रेंड ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की थी हत्या, दिल्ली से पकड़ा गया हत्यारोपी

Himani murder case: Police caught one accused, body of Congress worker was found in suitcase

कांग्रेस नेता का शव एक मार्च को रोहतक में एक हाईवे पर एक सूटकेस में बंद मिला था।

चंडीगढ़।हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। हिमानी की हत्या उसी के दोस्त ने की थी। वारदात के बाद वह दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने आरोपी दोस्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था. पुलिस के सामने आरोपी ने खुद को हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड बताया है। आरोपी ने कुबूल किया है कि वह हिमानी को काफी पैसे भी दे चुका था। इसके बावजूद वह बार-बार और अधिक पैसे की मांग कर रही थी।

घर में की थी हत्या

रोहतक पुलिस ने आरोपी को वारदात के 36 घंटे बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हिमानी नरवाल की हत्या उसी के मकान में की थी। हिमानी विजयनगर स्थित किराए के मकान में रहती थी, उसके साथ उसकी मां और भाई भी रहता था। लेकिन वारदात वाले दिन दोनों नजफगढ़ गए हुए थे और हिमानी घर पर अकेली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सचिन ने हिमानी को उसी के घर में हत्या की, फिर उसके शव को एक सूटकेस में बंदकर उसे घर से 800 मीटर की दूरी पर सांपला बस स्टैंड के समीप फ्लाईओवर के पास फेंक दिया था।

हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता Himani murder  से राज्य ही नहीं पूरे देश में आक्रोश है। लोगों का गुस्सा देखते हुए पुलिस भी हत्यारोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने में जुटी है। हत्या के एक दिन बाद ही एक हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य हत्यारोपियों की तलाश कर हत्याकांड का खुलासा करने की उम्मीद है। दरअसल कांग्रेस नेता का शव एक मार्च को रोहतक में एक हाईवे पर एक सूटकेस में बंद मिला था।

पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस : हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक के हिमानी हत्याकांड को लेकर एसपी से बातचीत की। उन्होंने कहा है कि पुलिस और सरकार पीड़ित परिवार के लिए जल्द न्याय सुनिश्चित करे। दोषी को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस हिमानी के परिवार साथहै। पूर्व सीएम के निर्देश पर विधायक भारत भूषण बत्रा और विधायक इंदु राज नरवाल हिमानी नरवाल के घर पहुंचे। हुड्डा ने फोन पर परिवार से बात करके उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

नेता अपराधियों के निशाने पर

नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बढ़ता अपराध, खासतौर पर महिलाओं के विरुद्ध वारदातें गंभीर चिंता का विषय हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र नारायणगढ़ में भी एक बसपा नेता की हत्या हुई थी। इससे पहले बहादुरगढ़ में इनेलो नेता और हांसी में जजपा नेता की हत्या हो चुकी है।

प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा विधायक फिरौती की वारदातों के शिकार हो चुके हैं। कानून व्यवस्था का इस कदर दिवाला पिट चुका है कि खुद भाजपा नेता और पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। हुड्डा ने कहा कि हिमानी हत्याकांड में पुलिस और सरकार को उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने की मानसिकता वाले तमाम लोगों को इससे कड़ा संदेश मिले।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother